Menu
blogid : 312 postid : 1389622

एलिस्टर कुक से वाटसन तक हॉलीवुड में मौजूद हैं इन 5 क्रिकेटर्स के हमशक्ल, देखें तस्वीरें

कहा जाता है कि इस दुनिया में एक शक्ल के सात इंसान मौजूद रहते हैं और कभी-कभी तो हम खुद अपनी आंखों से ही इस करिश्मे को देखते हैं। ठीक यही बात क्रिकेटर्स के भी साथ लागू होती है। भारत समेत दुनिया में ऐसे कई क्रिकेटर हैं, जिनके हमशक्ल इस दुनिया में मौजूद हैं। या फिर ऐसे लोग जिनकी शक्ल ज्यादातर इन क्रिकेटर्स से मिलती है। ऐसे में कभी-कभी इन खिलाड़ियों के फैन्स भी धोखा खा जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी तरह दिखने वाले कुछ हॉलीवुड स्टार्स भी इस दुनिया में मौजूद हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh10 Feb, 2019

 

 

1. एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक अब भले ही मैदान से दूर हों लेकिन लोग उनके योगदान को आज भी याद करते हैं।  खास बात ये है कि इंग्लैंड के कमहान खिलाडी का भी हमशक्ल है, जिसे देखकर अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं। क्योंकि इनकी शक्ल लगभग एलिस्टर कुक से मिलती है। हम बात कर रहे हैं बेहद खास सुपरमैन का रोल निभाने वाले एक्टर हेनरी कैविल की। इनके और एलिएस्टर कुक के चेहरे में काफी समानता दिखती है।

 

 

2. एडम गिलक्रिस्ट

इस खिलाड़ी ने भले ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी इस खिलाड़ी के खेलने का अंदाज लोगों के जहन में ताजा है। आपको बता दें कि एडम गिलक्रिस्ट और इस हॉलीवुड एक्टर को देखकर आप दोनों में अंतर करने में कनफ्यूज हो जाएंगे। दरअसल एक्टर मैथ्यू पेरी के नैन-नक्श एडम गिलक्रिस्ट से काफी मिलते हैं।

 

 

3. शेन वाटसन

ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज के बारे में भला कौन नहीं जानता होगा लेकिन क्या आपको पता है कि इस खिलाड़ी की तरह ही दिखने वाला एक हॉलीवुड एक्टर भी हमारे बीच मौजूद है, जिनका नाम है क्लाइव स्टैनडन। क्लाइव स्टैनडन और शेन वाटसन को एक साथ देखने वाले लोग इन दोनों में अंतर भी नहीं कर पाते हैं। क्योंकि इनके चेहरे में काफी समानता है।

 

 

4. डेल स्टेन

क्रिकेटर्स के हमशक्ल दिखने वालों की लिस्ट में डेल स्टेन का नाम भी शामिल है। हॉलीवुड के जाने माने एक्टर और “जेम्स बॉन्ड” फेम डेनियल क्रेग और डेल स्टेन को देखकर ज्यादातर लोग कनफ्यूज हो जाते हैं।

 

 

5. एबी डिविलियर्स

 

 

क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करवा चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का चेहरा हॉलीवुड एक्टर जैसन स्टेथम से काफी मिलता है।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh