Menu
blogid : 312 postid : 1390849

विश्व की मशहूर महिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियन की रहस्यमयी मौत, 3 महीने बाद रिपोर्ट आई सामने

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan15 Jul, 2020

 

अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग की दुनिया का सबसे चर्चित चेहरा जोआना थामस की रहस्यमयी मौत से दुनियाभर में खलबली मची है। उनकी मौत के तीन महीने बाद मामले को रिपोर्ट किया गया है। जोआना दो बार मिस ओ​लंपिया कांटेस्ट का हिस्सा बनने के लिए चर्चा में रही थीं। वह कई पोर्न फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं।

 

 

 

 

अप्रैल में हुई थी मौत जुलाई में रिपोर्ट आई
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक चर्चित बॉडीबिल्डर जोआना थामस की मौत अप्रैल माह में इंग्लैंड के कार्नवाल स्थित उनके घर में हुई थी। करीब तीन महीने बाद मौत के मामले को रिपोर्ट किया गया है। दुनियाभर में मशहूर रहीं जोआना थामस 43 वर्ष की थीं।

 

 

 

 

 

अर्नाल्ड स्वार्जनेगर से प्रेरित होकर चुनी थी बॉडीबिल्डिंग
दुनियाभर में मशहूर रहीं जोआना थामस 43 वर्ष की थीं। उन्होंने बॉडीबिडिंग करियर से आराम ले लिया था। बचपन से क्रॉनिक अस्थमा बीमारी से ग्रसित जोआना ने इसे मात देकर बॉडीबिल्डिंग को करियर चुना था। वह चर्चित अभिनेता और विश्व बॉडीबिल्डिंग चैंपियन अर्नाल्ड स्वार्जनेगर से प्रभावित होकर इस फील्ड में आई थीं।

 

 

 

 

दुनिया की टॉप फीमेल बॉडीब्ल्डिर में नाम दर्ज
जोआना ने 21 साल की उम्र में अपना पहला बॉडीबिल्डिंग खिताब और प्रो कार्ड हासिल किया था। बॉ​डीबिल्डिंग की दुनिया में कुल 74 अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर हैं। इनमें से जोआना थॉमस को टॉप की श्रेणी रखा जाता रहा है। जोआना ने 1997 में बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में कदम रखा और वह 2013 तक इस फील्ड में सक्रिय रहीं।

 

 

 

 

 

मिस ओलंपिया कांटेस्ट से चर्चा में आईं
जोआना 2001 में आयोजित मिस ओलंपिया कांटेस्ट के जरिए दुनियाभर में मशहूर हो गई। इसके बाद वह 2004 में मिस ओलंपिया कांटेस्ट में भी हिस्सा लिया। जोआना ने बॉडीबिल्डिंग की दुनिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी हासिल किए हैं। जोआना ने 2013 में बॉडीबिल्डिंग से दूरी बना ली थी। तब उन्होंने स्वास्थ्य दिक्कतों को वजह बताया था।

 

 

 

 

कई पोर्न फिल्मों का हिस्सा बनीं
जोआना पोर्न स्टार भी थीं और वह कई एडल्ट फिल्मों का हिस्सा बन चुकी थीं। कुछ महीने पहले जोआना ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह आस्टियोअर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने अपने घुटने के आपरेशन के लिए फंड जुटाने के लिए फंडरेजिंग का सहारा लिया था।…NEXT

 

 

 

Read More :

इश्क में ऐसे डूबे आशीष नेहरा कि 7 दिन में कर ली शादी, स्टेडियम में हुआ था प्यार

उसैन बोल्ट से भी तेज दौड़ा कर्नाटक का युवक, भैसों को दिया सफलता का श्रेय

भारत वर्ल्‍ड कप के फाइनल में पहुंचा, पाक को रौंदकर लगातार 11 मैच जीतने का इतिहास रचा

सुपरओवर में हमेशा खराब रही न्‍यूजीलैंड किस्‍मत, भारत ने हर बार रौंदा

हैंडसम क्रिकेटर बना बंदर का शिकार, वर्ल्‍ड कप से बाहर, करियर दांव पर लगा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh