Menu
blogid : 312 postid : 1388607

‘मिस रूस’ रह चुकी हैं फीफा की ब्रैंड ऐंबैसडर विक्टोरिया, इस फुटबॉलर से की थी शादी

फीफा का फीवर जल्द ही लोगों की दिलों दिमाग पर छाने वाला है, फुटबॉल का ये महाकुंभ इस महीने की 14 तारीख से शुरू होगा जो करीब 1 महीने तक चलेगी। अगले महीने विश्व फुटबॉल एक नया विजेता मिलेगा, इस महाकुंभ के लिए इस बार रशिया में किया जा रहा है। यह इस फुटबॉल के महाकुंभ का 21वां संस्करण होगा जिसे खास बनाने के लिए रशिया कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और यही वजह है जो उसने 14 से शुरू होने इस महाकुंभ के लिए विक्टोरिया लॉपरेवा को फीफा वर्ल्ड कप 2018 का ब्रैंड ऐंबैसडर चुना है। आपको बता दें, विक्टोरिया लॉपरेवा रशिया की सबस बड़ी मॉडल के तौर पर जानी जात हैं और इनके चाहनवाले दुनियाभर में मौजूद हैं। तो चलि एजानते हैं आखिर कौन हैं विक्टोरिया लॉपरेवा जिनकी चर्चा हर मीडिया में हो रही है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh6 Jun, 2018

 

 

इकनॉमिक्‍स में ग्रैजुएशन किया है

रशिया की रहने वाली विक्टोरिया लॉपरेवा का जन्म 28 जुलाई 1983 को हुआ है, विक्टोरिया ने संगीत, पियानो विभाग की भी पढ़ाई की है। लॉपरेवा ने रोस्‍टोव स्‍टेट यूनिवर्स‍िटी से इकनॉमिक्‍स में ग्रैजुएशन किया है और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी ड्रिग्री हासिल की है।

 

 

1999 से  शुरु किया करियर

विक्टोरिया को बचपन से ही कई सारे मॉडलिग के ऑफर आते थे, हालांकि उस दौर में उन्होंने इन्हें नहीं स्वीकारा। एक मॉडल के रूप में उनका करियर साल 1999 में एक मॉडलिंग एजेंसी ‘इमेज- एलिट’ में शुरू हुआ था, इसी साल विक्टोरिया ने ‘डॉन पुरस्कारों का मॉडल’ जीता था जिसके बाद उन्हें ये ऑफर मिला था।

 

 

‘मिस रूस’ रह चुकी हैं विक्टोरिया 

2001 में ‘रोस्टोव ब्यूटी अवार्ड्स’ जीता, विक्टोरिया को सर्वश्रेष्ठ मॉडल का खिताब भी हासिल है। इसी के बाद से उनके करियर ने उड़ान भरी थी, 2002 में उन्होंने डॉनबास_ ओपन फेस्ट” जीता था और साल 2003 में ‘मिस रूस’ का खिताब जीता था। साल 2006 से विक्टोरिया ने टीवी पर काम करना शुरु कर दिया।

 

 

विक्टोरिया  हैं फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड ऐंबैसडर

विक्टोरिया लॉपरेवा को फीफा वर्ल्ड कप 2018 का ब्रैंड ऐंबैसडर चुना गया है। लॉपरेवा को इसलिए फीफा वर्ल्ड कप का ब्रैंड ऐंबैसडर चुना गया है क्योंकि लॉपरेवा 2003 में मिस रूस भी रह चुकी हैं। उनक खूबसूरत अदाओं ने सबको उनका दिवाना बना दिया है, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘वर्ल्ड कप गर्ल’ का खिताब दे रहे हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर लोग हुए कायल

विक्टोरिया लॉपरेवा ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रैंड ऐंबैसडर बनते ही रूस समेत कई देशों में अपने लाखों फैंस बना लिए हैं। सोशल मीडिया पर एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स वाली विक्टोरिया इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। विक्टोरिया लॉपरेवा स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटेर के अलावा एक्‍ट्रेस, मॉडल, फैशन ब्‍लॉगर भी हैं।

 

 

फुटबॉल की एंकरिंग हैं विक्टोरिया 

विक्टोरिया को वहां के राष्ट्रपति ने खुद चुना है, ऐसी खबरें वहां के मीडिया में चल रही हैं। दरअसल टीवी पर काम करने वाली विक्टोरिया को पुतिन ने एक बार फुटबॉल की एंकरिंग करते हुआ देखा था जिसके बाद उन्हें ये ऑफर मिल गया। अपनी खूबसूरती से इन्‍होंने कई देशों में फुटबॉल प्रेमियों को अपका दीवाना बना दिया है। विक्टोरिया मैक्‍स‍िम, गाला, कॉस्‍मोपोलिटन जैसे मैग्‍ज‍िन के लिए भी मॉडलिंग कर चुकी हैं।

 

 

टूट चुकी है पहली शादी

विक्‍टोरिया की शादी 2013 में रूस के स्‍टार फुटबॉलर फेडोर मोलोव से हुई थी, हालांकि ये शादी महज 2 साल के अदंर ही टूट गई और साल 2015 में उनका तलाक हो गया।…Next

Read More:

कोई जैमी तो कोई बॉम्बें डक, ‘लीजेंड’ भारतीय क्रिकेटरों के ऐसे हैं निक नेम

IPL में इन 5 खिलाड़ियों ने ठोके हैं सबसे ज्‍यादा अर्धशतक, टॉप पर ये खिलाड़ी

कंट्रोवर्सी में भी कम नहीं हैं कोहली, जानें उनके कॅरियर के 5 ‘विराट’ विवाद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh