Menu
blogid : 312 postid : 1389516

राहुल चौधरी से मोहित छिल्लर तक, कबड्डी के ये खिलाड़ी देते हैं मॉडल्स को मात

अक्सर हम में से कई लोग कबड्डी के खेल को देखते आए हैं। कबड्डी का नाम लेते ही जेहन में धूल से भरे जमीन पर खेलते खिलाड़ी याद आते हैं। तेजी से बदलते वक़्त के साथ इस खेल का रूप भी बदला है। कह सकते हैं पिछले तीन-चार सालों में इस खेल में काफी बदलाव आए हैं। अब तो स्पोर्ट्स एरिना में चमकदार जर्सी पहने खिलाड़ी और सेलिब्रिटी आंखों के सामने घूमते हैं। ग़ौरतलब है कि इस लीग को 2014 में आईपीएल की तर्ज पर लाॅन्च किया गया था। अब ये सिलसिला छह सीजन तक पहुंच गया है, अब इस लीग में 12 टीमें हैं। खेल पर काफी रकम भी खर्च की गई है। इस लीग की वजह से इस खेल में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी आ रहे हैं जिनकी पर्सनालिटी किसी रुपहले पर्दे के हीरों से कम नहीं है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh6 Jan, 2019

 

 

1. अजय ठाकुर

6 फीट 2 इंच लम्बे अजय ठाकुर उम्दा कबड्डी प्लेयर है। इनका का जन्म 1 मई 1986 को नालागढ़, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। अपने खेल से प्रभावित करने वाले अजय, भारतीय टीम के और प्रो कबड्डी में तमिल थलाइवा के कप्तान है। अजय की कदकाठी देख कर किसी हीरों की कल्पना साकार होती है। इनका कातिलाना लुक्स किसी को भी घायल करने के लिए काफी है।

 

 

2. राहुल चौधरी

राहुल चौधरी एक युवा हैंडसम भारतीय कबड्डी खिलाड़ी है। राहुल का जन्म 16 जून 1993 में उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले में हुआ था। उन्हें रेड मशीन के नाम से भी जाना जाता है। 6 फिट लम्बे इस खिलाड़ी का लुक्स किसी मॉडल से कम नहीं है। अपने छरहरे बदन और फुर्तीलेपन की वजह से राहुल की पर्सनालिटी सबसे अलग है। उन्होंने उत्तरप्रदेश की कप्तानी कर सीनियर नेशनल कबड्डी में पहली बार कोई मुकाबला जिताया था। वह सीजन 6 में तेलेगु टाइटन के कप्तान है, तेलेगु टाइटन ने राहुल को 1.29 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।

 

 

3. राकेश कुमार

प्रो कबड्‌डी में मोटी रकम पाने वाले अर्जुन अवॉर्ड विजेता राकेश कुमार का लुक्स सभी को मोहित कर लेता है। राकेश हरियाणा के निजामपुर से आते हैं। खतरों के खिलाड़ी रह चुके राकेश का व्यक्तित्व औरों से अलहदा है। उनकी आँखे किसी को भी मोहित कर सकती है। वह भारतीय रेल में मुख्य टिकट निरीक्षक के रूप में तैनात हैं।

 

 

4. मोहित छिल्लर

मोहित छिल्लर एक अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। मोहित का जन्म निज़ामपुर, हरियाणा में 13 जुलाई 1993 को हुआ था। अपने गठीले बदन के चलते मोहित लोगों को काफी मोहित करते हैं। इनका लुक्स इतना दिलकश है कि अच्छे भले मॉडल भी इनके सामने फ़ीके लगते हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी के सीजन 1 में डेब्यू किया था। मोहित अभी अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर से खेल रहे हैं।

 

 

5. रिशांक देवाडिगा

 

 

अपने सांवले लुक्स से सभी को घायल करने वाले रिशांक देवाडिगा की पर्सनालिटी भी दमदार है। अपने मॉडल-एस्क लुक के साथ सभी को लुभाते है। छोटी सी उम्र में ही उनके सिर पर से पिता का साया उठ गया था। उन्हें अपनी मां और बहन की ज़िम्मेदारी उठानी पड़ी। इसी वजह से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्हें फाइव स्टार होटल में वेटर का काम करना पड़ा। उन्हें हर स्थिति में संयम रखकर पूरी शिद्दत के साथ काम करने की सीख मिली, आज उसी सीख के दम पर वह प्रो कबड्डी में ना सिर्फ खिलाड़ी, लेकिन बतौर कप्तान भी नाम कमा रहे हैं।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh