Menu
blogid : 312 postid : 1389591

शिखर धवन से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा तक, ये हैं वो 6 खिलाड़ी जो ‘योग’ से रहते हैं फिट

कहतें हैं कि योग शरीर को पूरी तरह फिट रखता है और खेल की दुनियां में तो हर खिलाड़ी का फिट रहना बेहद जरुरी है। चाहे टेनिस हो या क्रिकेट, शतरंज हो या फुटबॉल सभी खेलों में शरीर और दिमाग का फुर्तीला और लचीला होना आवश्यक है। योग खिलाड़ियों की सम्पूर्ण क्षमताओं को विकसित करता है। इसके साथ ही योग शरीर के मस्तिष्क के साथ बेहतर तालमेल भी बनाता है। योग से इस पर बड़ी आसानी से महारत हासिल की जा सकती है। इससे खिलाड़ियों के शरीर में संतुलन लाया जा सकता है।  योग न केवल शरीर को चोट से उबारने में मदद करता है बल्कि खेल के मैदान पर प्रदर्शन को सुधारने में भी मददगार होता है। कई खिलाड़ियों का मानना है कि योग करने से उनकी मांसपेशियों की क्षमता में वृद्धि हुई है। फॉर्मूला 1 के दिग्गज लेविस हैमिल्टन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर योग को लेकर खुलासा करतें हुए कहा कि मौजूदा दौर में उनका रुझान योग के प्रति बढ़ा है। यहाँ हम देखेंगे कि कौन-से वो 6 खिलाड़ी हैं जो योग के दीवाने हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Feb, 2019

 

 

1. शिखर धवन

नियमित योग अभ्यास ने क्रिकेटर शिखर धवन को शांत रखने और उनकी आक्रामकता को सकारात्मक तरीके से मैनेज करने में मदद की। अपने आप को फिट रखने के लिए  शिखर भी योग का सहारा लेते हैं। वैसे तो योग हर तरह के शरीर के लिए आवश्यक होता है। आपका शरीर कैसा भी हो, आप योग करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको फायदा ही होगा।

 

 

2. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के दिनों से ही सचिन तेंदुलकर अपनी फॉर्म और फिटनेस को बरक़रार रखने के लिए योग को अपनाते रहें हैं। खेल से संन्यास के लेने के बाद आज भी मास्टर ब्लास्टर योग को उसी गंभीरता से लेते हैं। चोट से बचने के लिए शतकों का शतक ज़माने वाले सचिन, अपने स्वर्गीय गुरु अयंगर से योग की शिक्षा ले चुके हैं।

 

 

3. जहीर खान

अपने प्रेरणास्रोत सचिन तेंदुलकर से प्रभावित होकर जहीर खान ने भी योग को अपनाया है। साल 2012 के दौरान कंधे की चोट से उबरने के लिए जहीर ने योग का सहारा लिया। गौरतलब हो इसी कंधे की चोट की वजह हसे उन्हें आईपीएल के बीच से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया। जहीर नित्य योग करते हैं।

 

 

4. सानिया मिर्ज़ा

सानिया मिर्ज़ा ने पिछले साल अक्टूबर में एक बच्चे को जन्म दिया था। गर्भावस्था के दौरान योग करते हुए उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि “योग अपने आप को फिट रखने का शानदार तरीका है।” सानिया भी योग को महत्व देती हैं।

 

 

5. नोवाक जोकोविच

गंभीर चोटों से जूझते हुए, नोवाक जोकोविच ने 2018 के मध्य में एक शानदार वापसी की और यूएस ओपन और विंबलडन चैम्पियनशिप ट्रॉफी को अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें टेनिस रैंकिंग में विश्व का नंबर 1 खिलाड़ी बना दिया। सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी जोकोविच अपनी इस कायाकल्प का श्रेय योग को देते हैं। नोवाक ने माना कि योग ने उन्हें शांति और खुशी प्राप्त करने में मदद की है और भावनात्मक संतुलन हासिल करने में मददगार रहा है।

 

 

6. लेब्रोन जेम्स

 

 

बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स अपनी व्यस्तम जीवन शैली में योग को खासा तरजीह देतें हैं। योग आसन वर्षों से लेब्रोन की दिनचर्या का हिस्सा रहा है। क्लीवलैंड के साथ हुए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि “योग एक ऐसी तकनीक है जिसने वास्तव में मेरी मदद की है। योग करने से केवल शारीर ही नहीं बल्कि दीमाग भी चुस्त-दुरुस्त रहता हैं।” बास्केटबॉल के महान खिलाड़ी जेम्स योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग मानते हैं।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh