Menu
blogid : 312 postid : 1389796

राजनीति के मैदान में उतरे गौतम गंभीर, जानें उन क्रिकेटर्स के बारे में जो बने राजनेता

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार को राजनीति में कदम रखा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाले सितारों ने राजनीति का रुख किया और कामयाबी भी हासिल की। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने राजनेता के रूप में भी उतनी ही कामयाबी हासिल की, जितनी उनको क्रिकेटर के तौर पर मिली थी।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Mar, 2019

 

 

 

1. मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के सफल कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 2009 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। मुरादाबाद से लोक सवाल चुनाव लड़ने वाले अजहर ने भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार सिंह को हराया था।

 

 

2. चेतन चौहान

चेतन चौहान ने 40 टेस्ट और 7 वनडे खेले। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। फुल टाइम पॉलिटिक्स में हैं और अब अमरोहा से विधायक हैं और यूपी में बीजेपी की सरकार में स्पोर्ट्स मिनिस्टर हैं।

 

 

3. मंसूर अली खान पतौदी

1991 में पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पतौदी ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। भारत की तरफ से 46 टेस्ट मैच खेलने वाले मंसूर अली के नाम 2793 रन हैं जिसमें 6 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।

 

 

4. नवजोत सिंह सिद्धू

51 टेस्ट और 136 वनडे खेलने वाले सिद्धू ने 2004 और 2009 में बीजेपी की टिकट से अमृतसर से लोकसभा चुनाव जीते। क्रिकेट छोड़ने के बाद नवजोत सिद्धू कई प्रोफेशन में नजर आए। इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिद्धू ने 2004 में राजनीति में कदम रखा और लोकसभा इलेक्शन में जीत हासिल की। हालांकि अब वो पार्टी बदल कर कॉन्ग्रेसी हो गए और अब पंजाब में कैबिनेट मिनिस्टर हैं।

 

 

5. कीर्ति आजाद

भारत के लिए 25 वनडे और 7 टेस्ट मैच खेलने वाले कीर्ति आजाद ने भी क्रिकेट छोड़ने के बाद राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। कीर्ति आजाद के पिता भगवंत झा बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे इसलिए आजाद को इस क्षेत्र में अपना नाम बनाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। आजाद ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और दरभंगा से चुनाव लड़े। हालांकि अब वो कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।

 

 

6. मोहम्मद कैफ

भारतीय टीम के सबसे चर्चित फिल्डर और नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल के हीरो रहे मोहम्मद कैफ ने भी राजनीति में हाथ आजमाया है। 2014 में कांग्रेस की टिकट से उत्तर प्रदेश के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य के सामने शिकस्त झेलना पड़ी।

 

 

7. एस. श्रीसंत

एस. श्रीसंत को हाल ही में आजीवन प्रतिबंध हटाया गया। 2007 के टी-20 विश्वकप और 2011 के वनडे विश्वकप टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने भाजपा के सहारे राजनीति में उतरे। 2016 में भाजपा के टिकट पर केरल विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली।

 

 

 

8. विनोद कांबली

 

 

कांबली ने भारत की तरफ से 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेला है। विनोद कांबली लोक भारती पार्टी में शामिल हुए और उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने लोक भारती पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मुंबई के विक्रोली से 2009 का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।…Next

 

Read More:

 लियोनेल मेसी के एक महीने की सैलरी है 67 करोड़ रुपए, जानें कितना कमाते हैं ये 4 फुटबॉलर

अगर ऐसा हुआ तो IPL से बाहर हो जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, इन टीमों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

पीवी सिंधु से एमसी मैरीकॉम तक, करोड़ो में कमाते हैं ये मशहूर खिलाड़ी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh