Menu
blogid : 312 postid : 1389380

जानें कितनी है गौतम गंभीर की संपत्ति, शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का उठाते हैं खर्च

गौतम गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। गंभीर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में राजकोट में खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नौ से 13 नवंबर तक खेले गए उस टेस्ट की पहली पारी में 29 रन बनाए थे, जबकि दूसरी में शून्य पर आउट हो गए थे। गंभीर ने भारत की ओर से 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। ऐसे में चलिए एक नजर उनके निजी जीवन पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Dec, 2018

 

 

टेक्सटाइल्स बिजनेसमैन हैं गंभीर के पिता

गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली के टेक्सटाइल्स बिजनेसमैन दीपक गंभीर के घर हुआ था, लेकिन वो अपने पेरेंट्स के साथ नहीं बल्कि अपने नाना- नानी के साथ रहे। गौतम गंभीर की एक बहन भी है जिनका नाम एकता है, एकता गंभीर से 2 साल छोटी हैं।

 

 

गंभीर 10 सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं

गंभीर की संपत्ति के बारे में बात करें तो इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक उनके पास 20 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। गौतम गंभीर की गिनती भारत के 10 सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है।

 

 

आईपीएल में चल था गंभीर का सिक्का

पहली आईपीएल नीलामी में उन्हें डेल्ही डेयरडेविल्स फ्रेंचाइज ने 7 लाख 25 हजार अमेरिकी डॉलर सालाना फीस पर खरीदा था। इस मैच में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर थे जिन्होंने 14 मैचों में 534 रन बनाए। साल 2011 में हुई आईपीएल नीलामी के दौरान गंभीर की सबसे ज्यादा मांग रही। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गंभीर को 2.4 मिलियन डॉलर में खरीदा, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा भुगतान किए जाने वाले क्रिकेटर बने।

 

 

शहदी बच्चों का उठाते हैं खर्च

गौतभम गभीर अपनी फाउंडेशन के जरिए अक्सर शहीद के बच्चों और उनके परिवार वालों की मदद करते रहते हैं। गंभीर फाउंडेशन के जरिए सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए 25 सीरीआरपीफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। इसके साथ ही वो कई बार शहीद परिवार के घरों में आर्थिक मदद पहुंचाते रहते हैं।

 

 

करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी हैं नताशा

गंभीर एक संपन्न परिवार से हैं, वहीं उनकी पत्नी भी करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी हैं। दोनों ने अपना बचपन साथ बिताया है, शादी से पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। नताशा और गौतम के परिवार एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। शादी से पहले नताशा भी दिल्ली में अपने परिवार के साथ ही रहती थीं। 2011 में इनकी शादी हुई थी, गंभीर और नताशा ने गुरुग्राम के एक फार्म हाउस में शादी की थी।

 

 

लगातार पांच टेस्ट शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय

गंभीर ने 2008 से 2010 के बीच लगातार 11 टेस्ट में कम से कम एक अर्धशतक जरूर लगाया। ऐसा कर उन्होंने विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की। रिचर्ड्स ने 1976-1977 के दौरान ऐसा किया था। उन्होंने 2009-2010 के दौरान लगातार पांच टेस्ट शतक लगाए। ऐसा करने वाले वे इकलौते भारतीय हैं।

 

 

दिल्लीडेयरडेविल्सने छोड़ा गंभीर की साथ

इस साल वे आईपीएल में वे दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़े। उन्होंने कुछ मैचों में टीम की कमान भी संभाली, फिर खुद ही कप्तानी छोड़ दी। हालांकि, बाद में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।…Next

Read More:

सानिया और शोएब का बेटा किस देश का होगा नागरिक, क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

चाइना की हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की मां, 6 साल में टूट गई थी ज्वाला की शादी

सड़क पर भीख मांगने को मजबूर पैरा-एथलीट, सरकार से नहीं कोई मदद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh