Menu
blogid : 312 postid : 1388974

कोहली से धोनी तक कुछ ऐसी हैं स्टार क्रिकेटर की बहनें, अपने भाई की सफलता में है योगदान

पूरा देश रक्षाबंधन त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, ऐसे में हमारे क्रिकेटर भी पीछे नहीं है। भारतीय क्रिकेटर अपने खेल के चलते अक्सर व्यस्त रहते हैं। लेकिन इस दौरान भी वो अपनी बहनों से मिलने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। कई बार हमने देखा है कि खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपनी बहनों को देते हैं। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर आइए देखते हैं तस्वीरों के जरिए भारतीय क्रिकेटर और उनकी बहनों का खास रिश्ता।

Shilpi Singh
Shilpi Singh26 Aug, 2018

 

 

1. विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी बहन के बहुत करीब हैं। दरअसल 2006 में जब विराट के पिता का निधन हुआ था उसके बाद उनकी बहन ने ही विराट को आगे बढ़ने और सपनों को पूरा करने का हौसला दिया था। विराट की बड़ी बहन भावना शादीशुदा हैं।

 

 

2. सचिन तेंदुलकर

सचिन अपनी बहन को बहुत प्यार करते हैं, अगर आपको सचिन की वो यादगार स्पीच याद हो जो उन्होंने अपने रिटायरमेंट के दौरान दी थी तो आपको सचिन की वो बात भी याद होगी जिसमें सचिन ने कहा था।‘मेरे जीवन का पहला बैट मेरी बहन सविता ने मुझे दिया था, वह आज भी मेरे लिए उपवास रखती हैं और शायद यही वजह है जो आज में यहां तक पहुंच पाया हूं’।

 

sachin-sis

 

3. महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय वनडे टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी बहन जयंती के काफी करीब हैं। धोनी के पिता पान सिंह कभी नहीं चाहते थे कि धोनी क्रिकेट खेले लेकिन उनकी बहन और मां ने इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। जयंती एक स्कूल टीचर हैं और वो कहती हैं, ‘मेरा भाई बहुत शांत है और वह हमेशा अपने वसूलो पर ही चलता है। वह अपनी जिम्मेदारीयों को बहुत अच्छे से निभाता है’। धोनी की बायोपिक में भी उनकी बहन का रोल अहम था।

 

dhoni sis

 

3. भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन रेखा अधाना को देते हैं। भुवनेश्वर को उनकी बहन ने ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। जब भुवनेश्वर 13 साल के थे तो रेखा ही उन्हें पहली बार कोचिंग एकेडमी लेकर गई थी और क्रिकेट इक्विपमेंट दिलाए थे। रेखा ने अपने भाई की हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखा है।

 

bhuvi-sister

 

4. रवीन्द्र जडेजा

टीम इंडिया के रॉक स्टार कहे जाने वाले रवीन्द्र जडेजा आज जिन बुलंदियों पर हैं इसमें उनकी मां और बहन का योगदान है। मां ने ही जडेजा को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया और उनका खर्चा उठाया। टीम इंडिया में सलेक्ट होने के कुछ दिनों पहले ही जडेजा की मां का निधन हो गया था। उस दौरान उनकी बहन ने ही घर का खर्चा संभाला और जडेजा को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती रही।

 

jadeja pic

 

5. गौतम गंभीर

 

gautam

 

भारतीय टीम के पूर्व ओपेनर गौतम गंभीर अपनी बहन को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।गौतम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अक्सर अपने दिल की बात अपनी बहन से ही करते हैं।…Next

 

 

 

Read More:

ब्राजील के गोलकीपर एलिसन के लिए लगाई गई रिकॉर्ड बोली, इस टीम का बनेंगे हिस्सा

फीफा वर्ल्ड कप विजेता फ्रांस 260 करोड़, तो बाकी टीमें घर ले गईं इतना पैसा

जल्द ही होगा फुटबॉल विश्व कप के विजेता का फैसला, बीते 10 फाइनल मुकाबलों में यह टीमें बनीं विश्व विजेता

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh