Menu
blogid : 312 postid : 1389922

घुटनों पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में रोहित ने रितिका को किया था प्रपोज, जानें ‘हिटमैन’ का शानदार रिकॉर्ड और दिलचस्प लव स्टोरी

टीम इंडिया के दाएं हाथ के धांसू ओपनर और उपकप्तान रोहित शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। महाराष्ट्र में जन्मे रोहित ने अपने शानदार खेल की बदौलत भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उनके शानदार खेल के अलावा उनकी दिलचस्प लवस्टोरी की बातें भी होती हैं। आज उनका जन्मदिन है, आइए, जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal30 Apr, 2019

 

 

वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन दोहरे शतक रोहित शर्मा के नाम
लंबे छक्के मारने वाले रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है। रोहित ने अपने वन-डे करियर का पहला दोहरा शतक (209) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में साल 2009 में लगाया था। इसके बाद रोहित को वन-डे क्रिकेट फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाने की जैसे आदत सी हो गई और 14 नंवबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस पर रोहित ने दूसरे दोहरे शतक का कारनामा दोहराया। रोहित ने इस दिन वन-डे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन खड़ा किया। यह एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने साल 2017 में मोहाली में एक बार फिर श्रीलंका टीम को निशाना बनाते हुए दोहरा शतक जड़ा और 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

 

 

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पर रोहित शर्मा ने लगाया था शतक
टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच के दौरान शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित ने यह कीर्तिमान 6 नंवबर 2013 को वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर हासिल किया था। रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 3 शतक हैं।

 

 

घुटनों के बल बैठकर किया था रितिका को प्रपोज
रोहित और रितिका पहले से एक-दूसरे को जानते थे। छह साल से उनकी आपस में अच्छी जान पहचान थी। रिश्ते हालांकि प्रफेशनल थे। रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हैं और वह रोहित के क्रिकेट एन्गेजमेंट्स देखा करती थीं। छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहित ने रितिका को प्रपोज किया। रोहित ने घुटने के बल बैठकर अपने लेडी लव से प्यार का इजहार किया। वैसे यहां यह भी जानना जरूरी है कि रितिका युवराज सिंह की राखी बहन हैं। रोहित और रितिका की काम के सिलसिले में अकसर मुलाकात होती रहती थी। यह जान-पहचान पहले दोस्ती और फिर गहरी दोस्ती में बदल गई। धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। आखिर 13 दिसंबर 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। …Next

 

Read More:

 लियोनेल मेसी के एक महीने की सैलरी है 67 करोड़ रुपए, जानें कितना कमाते हैं ये 4 फुटबॉलर

अगर ऐसा हुआ तो IPL से बाहर हो जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, इन टीमों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

पीवी सिंधु से एमसी मैरीकॉम तक, करोड़ो में कमाते हैं ये मशहूर खिलाड़ी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh