Menu
blogid : 312 postid : 1389124

बॉलीवुड ही नहीं क्रिकेटर्स के स्‍टार किड्स भी हो गए अपने पैरेंट्स से ज्‍यादा मशहूर, लिस्ट में शामिल है ये नाम

आमतौर पर क्रिकेटर्स सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने खेल के दम पर तो कभी दूसरी वजहों से। मगर धीरे-धीरे इन खिलाड़ियों के बच्चे भी मशहूर हो रहे हैं। क्रिकेटर के बच्चे  मैदान पर या बाहर चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। खासकर जब से सोशल मीडिया आया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कुछ खास क्रिकेटर के बच्चों के बारे में, जो हैं बेहद मशूहर और अक्सर होते हैं लाइमलाइट का हिस्सा।

Shilpi Singh
Shilpi Singh8 Oct, 2018

 

 

 

1. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भले ही सन्यास ले लिया हो, मगर आज भी वो लोकप्रिय हैं। मगर अब उनका बेटा अर्जुन और बेटी सारा भी मशहूर हो रहे हैं। जहां अर्जुन क्रिकेट के मैदान पर अपनी काबिलियत साबित कर रहा है, तो वहीं सारा भी अक्सर पार्टीज में नजर आ रही हैं।

 

 

2. एम एस धोनी

धोनी जितने अच्छे खिलाड़ी साबित हुए हैं तो वहीँ वह उतने ही अच्छे पिता भी साबित हुए हैं। धोनी जब भी टीम के साथ नहीं होते हैं तो उसके बाद वह अपनी बेटी के साथ खेलते ही नजर आते हैं। धोनी की उनकी बेटी के साथ कई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी शेयर करती हैं।

 

 

3. हरभजन सिंह

हरभजन सिंह भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, मगर वो सुर्खियों में बने रहते हैं। भज्जी के साथ ही उनकी बेटी हिनाया हीर भी सबकी लाडली है। भज्जी पत्नी गीता बसरा के साथ बेटी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

 

 

4. शिखर धवन  

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखऱ धवन अपने बेटे जोरावर और दो बेटियों के साथ अक्सर नजर आते हैं। इस तस्वीर में दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। बता दें शिखर की दो बेटिंया जो उनकी पहली पत्नी की शादी से हुए हैं।

 

 

5. गौतम गंभीर

गौतम गंभीर आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए। वो भी अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मगर उनकी बेटी आजीन भी पीछे नहीं है, अक्सर गंभीर अपनी पत्नी और बेटी आजीन के साथ दिखाई देती हैं। गंभीर की दूसरी बेटी बहुत छोटी है इसलिए वो मीडिया से दूर रहती है।

 

 

6. वीरेंद्र सहवाग

किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग को भला कोई कैसा भुला सकता है। अपनी कॉमेंट्री के अनूठे अंदाज से वीरू हमेशा छाए रहते हैं। वो अक्सर बेटे आर्यवीर के साथ नजर आ जाते हैं। वीरू के बेटे भी क्रिकेट खेलना पंसद करते हैं औऱ हो सकता है वो जल्द ही पिता की तरह ही क्रिकेटर बने।

 

 

 

7. सुरेश रैना

भारतीय टीम के सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक सुरेश रैना भले ही इन दिनों टीम से  बाहर हैं, लेकिन उनकी प्यारी बेटी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। रैना की बेटी ग्रेसिया रैना अक्सर अपने माता-पिता के साथ तस्वीरों में दिखाई देती हैं। वहीं, ग्रेसिया अक्सर मैच देखने भी स्टेडियम में आती हैं। रैना ने अपनी बेटी लिए हाथों पर उनके नाम कै टैटू भी करवााया है, ऐसे में जाहिर है, वो अपनी लाडली को कितना मानते हैं।

 

 

8. क्रिस गेल

 

 

अपनी आतिशी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों की नींद उड़ा देने वाले क्रिस गेल हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। गेल आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते दिखाई दए। गेल अक्सर अपने खाली वक्त में बेटी के साथ खूब वक्त बिताते हैं।…Next

 

Read More:

ये है हिजाब वाली बॉडी बिल्डर लड़की, केरल की बनी सबसे ताकतवर महिला

चाइना की हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की मां, 6 साल में टूट गई थी ज्वाला की शादी

सड़क पर भीख मांगने को मजबूर पैरा-एथलीट, सरकार से नहीं कोई मदद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh