Menu
blogid : 312 postid : 1389570

सचिन से लेकर कांबली तक, इन बल्लेबाजों ने शतक के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न

किसी भी क्रिकेटर के लिए शतक जमाना खास उपलब्धि होती है और अगर ये शतक उसके जन्मदिन के अवसर पर आ जाए तो क्या बात। वनडे क्रिकेट में अब तक 4 बल्लेबाजों ने अपने जन्मदिन पर शतक बनाने का कारनामा अंजाम दिया है। इन चार बल्लेबाजों में दो नाम भारतीय बल्लेबाजों के भी हैंस बल्कि ये अनोखा कारनामा पहली बार भारतीय खिलाड़ी ने ही अंजाम दिया था। तो आइए जानते हैं इन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर तिहरे अंकों में स्कोर बनाया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh20 Jan, 2019

 

 

1. विनोद कांबली

18 जनवरी, 1972 को जन्मे विनोद कांबली ने 18 जनवरी 1993 में अपने 21वें जन्मदिन के अवसर पर इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इस अनोखी उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। विनोद कांबली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की पारी खेली हांलाकि भारत को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

 

 

2. सचिन तेंदुलकर

विनोद कांबली के बाद उनके बचपन के साथी सचिन तेंदुलकर ने 5 साल बाद 24 अप्रैल 1998 को अपने 25वें जन्मदिन का जश्न शतक के साथ मनाया। सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 134 रनों की पारी खेली और उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कोका-कोला कप के फाइनल में हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया।

 

 

3. सनथ जयसूर्या

विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपने जन्मदिन पर शतक लगाने का कारनामा अंजाम दिया। सनथ जयसूर्या ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 जून 2008 को 130 रनों की पारी खेल कर टीम को 158रनों की जीत दिलाई और अपने जन्मदिन और जीत दोनों का जश्न मनाया। जयसूर्या ने अपनी पारी में 16 चौके और 6 छक्के जमाए।

 

 

4. रॉस टेलर

 

 

न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज रॉस टेलर ने 2011 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जन्मदिन के अवसर पर 131 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाते हुए अपने जन्मदिन और जीत दोनों का जश्न एक साथ मनाया।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh