Menu
blogid : 312 postid : 1389859

IPL 2019 : जब बॉल आसमान से करने लगी बात! इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे सिक्स

क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा होता है कि टीम हार जाती है लेकिन किसी खिलाड़ी का शानदार खेल हमेशा के लिए फैंस को याद रह जाता है। ऐसा ही दिलचस्प खेल दिखाया कोलकाता टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने। अपनी ताकत और लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर रसेल अब तक 4 मैचों में 268।83 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बना चुके हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा 22 सिक्स लगा चुके रसेल ने सबसे लंबा सिक्स 98 मीटर तक का लगाया है। ऐसे में उनके हर छक्के पर फैंस झूम उठे। आईपीएल मैचों में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिनके दमदार छक्के आईपीएल इतिहास में दर्ज हो चुके हैं। आइए, इस साल के आईपीएल में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के बारे में जान लेते हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal10 Apr, 2019

 

 

हार्दिक पंड्या
इस सीजन अभी तक सबसे लंबा सिक्स मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हार्दिक पंड्या ने मारा है। देखने में दुबले-पतले हार्दिक ने 104 मीटर तक की दूरी नापी है। उनके बाद केकेआर के ओपनर क्रिस लिन हैं जिन्होंने 102 मीटर तक बॉल को पहुंचाया है।

 

 

क्रिस गेल
फिर 101 मीटर के साथ सदाबहार सिक्सर मास्टर क्रिस गेल हैं। इस लिस्ट में सबसे हैरान कर देने वाला नाम उमेश यादव है। इस फास्ट बोलर ने भी 101 मीटर लंबा छक्का उड़ाया है।
आईपीएल में सबसे लंबा सिक्स मारने का रेकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए गेल ने 119 मीटर लंबा सिक्स उड़ाया था। यह रेकॉर्ड आज भी बरकरार है। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज बेन कटिंग इसके करीब पहुंचे थे। उन्होंने तब 117 मीटर लंबा सिक्स मारा था, जोकि आईपीएल में लगाया गया दूसरा सबसे लंबा सिक्स है।

 

 

आईपीएल के अभी तक के इतिहास में सबसे लंबे छक्के
साल                      खिलाड़ी                    दूरी (मीटर)
2018                  एबीडी                               111
2017                   ट्रेविस हेड                         109
2016                  बेन कटिंग                        117
2015                  एबीडी                               108
2014                  डेविड मिलर                      102
2013                  क्रिस गेल                          119
2012                  एमएस धोनी                    112

 

Read More:

 लियोनेल मेसी के एक महीने की सैलरी है 67 करोड़ रुपए, जानें कितना कमाते हैं ये 4 फुटबॉलर

अगर ऐसा हुआ तो IPL से बाहर हो जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, इन टीमों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

पीवी सिंधु से एमसी मैरीकॉम तक, करोड़ो में कमाते हैं ये मशहूर खिलाड़ी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh