Menu
blogid : 312 postid : 1389758

मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान धोनी से हाथ मिलाने आया फैन, माही ने फिर की मस्ती

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बिजली से भी तेज फुर्ती ऐसी है कि पलक झपकते ही बल्लेबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखा देती है। वैसे तो दुनिया भर में उनके करोड़ो फैंस हैं। उनके प्रसंशकों की दीवानगी का यह आलाम है कि वो उनकी एक झलक पाने के लिए बड़े से बड़े जोखिम उठाने से भी नहीं कतराते। इसके लिए चाहे उन्हें मैदान का सुरक्षा घेरा ही क्यों न तोड़ना पड़े। आये दिन उनके प्रसंशकों के कारनामों की खबरें सुर्ख़ियों में रहती हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ उनकी प्रक्टिस के दौरान जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Mar, 2019

 

 

माही के लिए प्रसंशक ने तोड़ा सुरक्षा घेरा 

गौरतलब है कि 23 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 12वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इसके मद्देनज़र चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की टीम मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी तभी एक प्रसंशक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया और धोनी से हाथ मिलाने की कोशिश करने लगा। इस बीच फुर्तीले धोनी उसे खूब छकाते हैं। इस वाकये का वीडियो सीएसके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर पोस्ट किया गया है।

 

 

धोनी ने फिर की फैन के साथ मस्ती

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह फैन धोनी से मिलने की कोशिश करता है और वो उसे खूब दौड़ाते हैं। इस बीच टीम के सभी सदस्य धोनी की इस अदा पर खड़े मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। कुछ देर तक धोनी और फैन के बीच मैदान पर भाग-दौड़ होती है। मामला संज्ञान में आते ही सुरक्षा कर्मी मैदान पर पहुँच जाते हैं और उस फैन को पकड़कर बाहर ले जाया जाता है।

 

 

गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब किसी फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ा हो। याद करें नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी एक प्रसंशक मैदान में घुस आया था और धोनी के पीछे दौड़ने लगा था। इसी तरह हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान विकेटकीपिंग कर रहे धोनी से मिलने एक शख्स अपने हाथ में भारतीय तिरंगा झंडा लेकर सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया और धोनी के पैर पड़ने की कोशिश में भारतीय तिरंगा धोनी के पैरों को छू पाता कि इससे पहले धोनी पलक झपकते ही तिरंगा हाथ में लेकर उसे मैदान के बाहर जाने के इशारा करते हैं। भले ही यह घटना एक फन के तहत हुई हो लेकिन यह सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।….Next

 

Read More:

 लियोनेल मेसी के एक महीने की सैलरी है 67 करोड़ रुपए, जानें कितना कमाते हैं ये 4 फुटबॉलर

अगर ऐसा हुआ तो IPL से बाहर हो जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, इन टीमों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

पीवी सिंधु से एमसी मैरीकॉम तक, करोड़ो में कमाते हैं ये मशहूर खिलाड़ी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh