धोनी को अपनी शानदार विकेटकीपिंग, धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन खेल से परे एक गुण ऐसा भी है जो धोनी के व्यक्तित्व के साथ जोड़े जाते हैं। वो है धोनी की कूलनेस। उनके इस स्वभाव की वजह से फैंस हमेशा ही उनसे मिलने आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेले गए मैच में।
3 अप्रैल को खेले गए इस मैच में चेन्नई की टीम 37 रन से हार गई थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 21 गेंदों में सिर्फ 12 रन बना सके थे लेकिन फिर भी धोनी की फैन फॉलोइंग ऐसी कि फैंस धोनी को चियर कर रहे थे। इस मैच में हार-जीत से परे एक और ऐसी चीज हुई जिसने सभी क्रिकेट फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
Captain cool, @msdhoni humble 😊
Heartwarming to see this gesture from the legend in Mumbai 🤗 @ChennaiIPL#VIVOIPLpic.twitter.com/6llHlenIzL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2019
सोशल मीडिया पर वीडियो जो रहा है वायरल
मैच के बाद धोनी से मिलने एक स्पेशल फैन पहुंची। धोनी ने उन्हें दूर से देख लिया। बुजुर्ग महिला के पास एक बोर्ड था जिस पर लिखा था- मैं यहां सिर्फ एमएस धोनी के लिए आई हूं। धोनी उनके पास पहुंच तस्सली से बातचीत की और वह पोस्टर अपने पास रख लिया। महिला की पोती भी धोनी से मिलने पहुंची हुई थी। इस लड़की ने धोनी के पांव छुए। लड़की के पास चेन्नई की जर्सी भी थी जिस पर धोनी ने ऑटोग्राफ दिए। धोनी ने दोनों के साथ सेल्फी भी ली।
A series of the #Yellove Peranbu! #Thala 💛💛! #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/ZIC3e3f7RG
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 4, 2019
चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया वीडियो
यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पेज पर करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं। ट्विटर पर भी कई लोगों ने इस वीडियो को देखा है और धोनी की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब धोनी ने अपने फैन को इतनी खूबसूरती से हैंडल किया हो। इससे पहले भी कई फैंस धोनी से मिलने मैदान पर कूद पड़े है। धोनी पहले मुस्कुराते हुए फैन को दौड़ाते हैं और फिर हाथ मिलाते हैं।…Next
Read More :
लियोनेल मेसी के एक महीने की सैलरी है 67 करोड़ रुपए, जानें कितना कमाते हैं ये 4 फुटबॉलर
अगर ऐसा हुआ तो IPL से बाहर हो जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, इन टीमों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान
पीवी सिंधु से एमसी मैरीकॉम तक, करोड़ो में कमाते हैं ये मशहूर खिलाड़ी
Read Comments