Menu
blogid : 312 postid : 1389774

कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक, IPL में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाएं हैं सबसे ज्यादा रन

इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 11 आरंभ हो गया है, वहीं आईपीएल में अब तक 10 सीजन का सफर बहुत ही सुहाने तौर पर पूरा किया है। आईपीएल के अब तक के सफ़र पर नजर डाले तो पता चलता है कि पूरे सफर में अब तक आईपीएल में बल्लेबाजों का डंका बजा है। आईपीएल के इन 10 वर्षों में बल्लेबाजों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करते हैं आईपीएल के अब तक के टॉप 5 सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में, खास  बात ये है की इस लिस्ट में सारे ही भारतीय बल्लेबाज हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Mar, 2019

 

 

1. सुरेश रैना

आईपीएल में सुरेश रैना का बल्ला अब तक जमकर गरजा है। 9 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और दो सीजन में गुजरात लायंस की टीम का हिस्सा रहे रैना के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन हैं। अब तक के खेले कुल 176 मैचों की 172 पारियां खेल चुके इस धुरंधर बल्लेबाज ने कुल 4985 रन बनाए हैं। इसमें उनके बल्ले से 448 चौके और 185 छक्के निकले हैं। रैना का बल्लेबाजी औसत 34.37 का और स्ट्राइक रेट 138.47 का है। आईपीएल में 31 हाफ सेंचुरी लगाई है तो एक शतक भी उनके खाते में हैं।

 

 

2. विराट कोहली

दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। विराट अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ही हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 163 मैचों की 155 पारियों 4948 रनाए हैं। 4 शतकीय पारी खेल चुके कोहली ने 130.76 के स्ट्राइक रेट रन बनाए हैं। उनके नाम 34 अर्धशतक हैं और औसत 38.35 है।

 

 

3. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। रोहित ने आईपीएल के 173 मैचों की 168 पारियों में 4493 रन बनाए हैं। उनका सट्राइक रेट 131.02 का रहा है। 32 अर्धशतक और एक शतक बनाने वाले रोहित ने 31.86 की औसत से रन बनाए हैं।

 

 

4. गौतम गंभीर

चौथे नंबर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके गौतम गंभीर का नाम है। गौतम कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल चुके है। 154 मैचों की 152 पारियों में उनके नाम 4217 रन हैं। 36 अर्धशतक बनाने वाले का स्ट्राइक रेट 123.8 का और औसत 31 का रहा है।

 

 

 

5. रॉबिन उथप्पा

 

 

सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रॉबिन उथप्पा का नाम है। रॉबिन अब तक मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के लिए खेल चुके हैं। उनके नाम 165 मैचों की 158 पारियों में 4129 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 28.57 की औसत से।…Next

 

Read More:

 लियोनेल मेसी के एक महीने की सैलरी है 67 करोड़ रुपए, जानें कितना कमाते हैं ये 4 फुटबॉलर

अगर ऐसा हुआ तो IPL से बाहर हो जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, इन टीमों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

पीवी सिंधु से एमसी मैरीकॉम तक, करोड़ो में कमाते हैं ये मशहूर खिलाड़ी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh