Menu
blogid : 312 postid : 1389898

IPL 2019 : वक्त के साथ और भी दमदार हो गए हैं धोनी, ये आंकड़े हैं गवाह

प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने की दहलीज पर खड़ी चेन्नै सुपर किंग्स टीम अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। ऐसे में सभी की नजरें धोनी पर टिकी हुई है कि रिकॉर्ड तोड़ने वाले माही आखिर इस मैच में क्या कमाल करते हैं। ऐसे में आंकड़ों की बात करें, तो धोनी वक्त के साथ बेहतर होते गए हैं। आइए, एक नजर डालते हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal23 Apr, 2019

 

 

बैन के बाद चेन्नई की वापसी
फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद चेन्नै पर दो साल के लिए बैन लगा था। फिर 2018 में उसकी वापसी हुई। टीम की कप्तानी एक बार फिर धोनी के हाथों में थी। शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर धोनी ने इस साल टीम को कप दिलवाया। तब धोनी ने 16 मैचों में 455 रन बनाए थे। वहीं ताजा सीजन की बात करें तो अबतक हुए 9 मैचों में ही उन्होंने 314 रन बना दिए हैं और जिस फॉर्म से वह खेल रहे हैं पिछले सीजन से ज्यादा रन बनना बेहद आसान है।

 

 

विराट कोहली ने भी की दमदार खेल की तारीफ
बीते रविवार को बैंगलोर के खिलाफ धोनी ने 84 रनों (5 चौके और 7 छक्के) की पारी खेली। इस पारी ने एक तरफ फैंस के दिल खुश कर दिए वहीं विराट और उनकी टीम की सांसें मानों रुक गई थीं। हालांकि, आखिरी गेंद पर शॉर्दुल ठाकुर के रनआउट होने की वजह से चेन्नै हार गई लेकिन धोनी के खेल की तारीफ विराट कोहली ने भी की। उन्होंने भी माना था कि धोनी ने उन्हें डरा दिया था।

 

 

 

2019 में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद
आखिरी ओवर्स में चेन्नै को जीत के लिए 70 रन चाहिए थे तब धोनी ने समझदारी से पारी को आगे बढ़ाया। 19वें ओवर में सिंगल लेने से मना करके धोनी स्ट्राइक को ज्यादा से ज्यादा अपने पास रखते दिखे। उनका इस तरह जिम्मेदारी उठाना भले ही मैच न जिता सका हो लेकिन वर्ल्ड कप 2019 के लिहाज से यह काफी अच्छा है।…Next

 

 

Read More :

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh