Menu
blogid : 312 postid : 1389451

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

जब भी बात क्रिकेट की होती हैं तो ग्लैमरस और इससे होने वाली कमाई की चर्चा होना लाजमी ही हैं। इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों की शानोशौक़त किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं हैं। इसमें कोई दो राय नहीं हैं इस शोहरत के पीछे खिलाड़ियों की अथक मेहनत का भी बहुत बड़ा योगदान हैं। फर्श से अर्श तक पहुँचाने वाले इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों की संपत्ति की बात तो होनी ही चाहिए। भला हो भी क्यों न ? अक्सर उत्सुकतावश फैंस ये जानने के लिए बेकरार रहते हैं की उनके चाहते खिलाड़ी की आमदनी कितनी हैं। आखिर किस तरह की लाइफस्टाइल जीते हैं। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पसंदीदा खिलाड़ी आमदनी के मामले में किस पायदान पर हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Dec, 2018

 

 

1. सचिन तेंदुलकर

जब रैंकिंग की बात होती है तो आज के दौर को देखते हुए विराट कोहली का नाम सर्वप्रथम जेहन में आता हैं। लेकिन संपत्ति के मामले में अभी विराट पहले पायदान पर नहीं हैं। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में एक सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में प्रथम पायदान पर  हैं। सचिन के नाम वनडे और टेस्ट मैच मिलाकर शतकों के शतकों का कीर्तिमान है। बात करे सचिन की संपत्ति की तो मास्टर-ब्लास्टर के पास तक़रीबन 1066 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति हैं।  सचिन की पर्सनल प्रॉपर्टीज करीब 500 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा सचिन के पास मुंबई में तीन रेस्टोरेंट्स भी हैं। इस सचिन आमदनी के मामले भी भी सभी को पछाड़ते हुए शीर्ष पायदान पर हैं।

 

 

2. महेंद्र सिंह धोनी

दूसरी फेहरिस्त में नाम आता हैं माही का। टीम इंडिया के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति की बात करे तो धोनी के पास करीबन 775 करोड़ रुपए की संपत्ति है। धोनी के पास करों और बाइक्स का उम्दा कलेक्शन है जिसकी कुल कीमत तक़रीबन 25 करोड़ रुपए के आस-पास है। धौनी के पास 522 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टीज हैं।

 

 

3. विराट कोहली

इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं,विराट की कुल संपत्ति तक़रीबन 390 करोड़ रुपए है। विराट के पास 6 लग्जरी कारें हैं जिनकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। विराट कोहली के पास एक घर मुंबई में हैं तो दूसरा घर दिल्ली में है। विराट की पर्सनल प्रॉपर्टी करीब 40 करोड़ रुपए  है। विराट कोहली आईपीएल से ही तक़रीबन 14 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं।

 

 

4. वीरेंद्र सहवाग

मुल्तान के सुलतान से मशहूर वीरेंद्र सहवाग इस फेहरिस्त में चौथे पायदान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग के पास तक़रीबन 255 करोड़ रुपए की संपत्ति है, इसमें उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मिलने वाली तनख्वाह, आईपीएल के कॉन्ट्रैक्ट और निजी बिसनेस की कमाई भी शामिल है। सहवाग को 5.7 करोड़ रुपए की सैलरी के अलावा 25 करोड़ रुपए विज्ञापनों के जरिए भी मिलते हैं।

 

 

5. युवराज सिंह

सिक्सर किंग युवराज सिंह इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। फ़ोर्ब्स मैगज़ीन के मुताबिक युराज सिंह की कुल संपत्ति तक़रीबन 162 करोड़ के आस-पास  हैं। युवराज ने 2007 के टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस ब्रॉड के एक ही ओवर 6 बॉलों पर लगातार 6 सिक्स जड़े थे जिसके बाद से युवराज को को सिक्सर किंग के नाम से जाने जाना लगा था।का तमगा मिल गया था।

 

 

6. गौतम गंभीर

 

 

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर भी इस लिस्ट में हैं। गंभीर के पास 98.77 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति हैं। गौतम गंभीर को बीसीसीआई की तरफ से 10 करोड़ रुपए मिलते  है, इसके अलावा  5 करोड़ रुपए वह विज्ञापन के जरिए कमाते हैं। साथ ही गौतम गंभीर के पास 85 करोड़ रुपए की संपत्ति है।…Next

 

Read More:

जानें कितनी है गौतम गंभीर की संपत्ति, शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का उठाते हैं खर्च

जूतों और कपड़ों के बाद विराट ने अब लॉन्च किया परफ्यूम, इतनी है कीमत

‘विरुषका’ की शादी को पूरे हुए एक साल, शेयर की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh