Menu
blogid : 312 postid : 1389644

लियोनेल मेसी के एक महीने की सैलरी है 67 करोड़ रुपए, जानें कितना कमाते हैं ये 4 फुटबॉलर

स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना से खेलने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सूची में पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन और ब्राजील के नेमार को पीछे छोड़ा। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध फुटबॉल पत्रिकाओं में से एक एल इक्विप की खबर की माने तो मेसी का एक महीने का वेतन 83 लाख यूरो (लगभग 67 करोड़ रुपये) है। मेसी ने इस सूची में पुर्तगाल के करिश्माई खिलाड़ी माने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन और ब्राजील के नेमार को भी पछाड़ दिया है। गौरतलब है कि मेसी लंबे समय से बार्सिलोना के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। चो चलि एजानते हैं कौन हैं दुनिया के शीर्ष 5 सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबॉलर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Feb, 2019

 

 

1. मेसी

बार्सिलोना और अर्जेंटीना के लिए खेलने वाले स्टार फुटबॉलर मेसी के एक महीने का वेतन 83 लाख यूरो (लगभग 67 करोड़ रुपये) है। इसी के साथ मेसी दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं।

 

 

2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दुनियां भर के महानतम खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मासिक वेतन 47 लाख यूरो (लगभग 38 करोड़ रुपये) है। अपनी इस कमाई के बलबूते वो इस लिस्ट में वो दूसरे पायदान पर हैं।

 

 

3. एंटोनी ग्रीज़मैन

पिछले वर्ष रूस में हुए फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम के सदस्य एंटोनी ग्रीज़मैन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें एक महीने में 33 लाख यूरो वेतन मिलता है।

 

 

4. नेमार

ब्राजील के महान खिलाड़ी नेमार को हर महीने 30.6 लाख यूरो का भुगतान होता है। इसी के साथ वो इस फेहरिस्त में चौथे पायदान पर काबिज हैं।

 

 

5. लुइस सॉरेज़

 

 

कमाई के मामलें में उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सॉरेज़ को भला कैसे नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। 29 लाख यूरो के भुगतान के साथ वो पाचंवें नंबर पर हैं।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh