Menu
blogid : 312 postid : 1390333

महेंद्र सिंह धोनी ने जिस बच्‍चे को दुलारा उसी ने बड़े होकर दे दी चुनौती

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan16 Aug, 2020

 

भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए जिस बच्‍चे ने स्‍कूल बंक किया था और उन्हें अपना आदर्श बनाया। उसने 7 साल बाद बड़े होकर क्रिकेट में धोनी से दो दो हाथ करने के लिए सामने आ गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं धोनी और युवा क्रिकेटर रियान पराग की दिल छू लेनी वाली इंस्‍पायरिंग जर्नी के बारे में।

 

 

 

 

आईपीएल की टीम राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सोशल मीडिया पर पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी और रियान पराग की दो तस्‍वीरों का कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में करीब एक दशक के खूबसूरत फासले को दिखाया गया है। इस तस्‍वीर में दिख रहा फासला इस दशक का आगाज होते ही 2011 में शुरू हुआ और अंत आते आते 2018 में सुनहरे पलों में तब्‍दील हो गया।

 

 

 

कोलाज की एक तस्‍वीर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ करीब 6 साल की उम्र के रियान पराग दिख रहे हैं। यह तस्‍वीर असम के एयरपोर्ट की बताई जा रही है। 2011 में धोनी से मिलने और ऑटोग्राफ लेने के लिए स्‍कूल बंक कर रियान पराग एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। तब रियान करीब 6 साल की उम्र के थे। जबकि, दूसरी तस्‍वीर में धोनी और रियान पराग आईपीएल की टीम राजस्‍थान रॉयल और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की यूनीफॉर्म में मैदान में खड़े दिख रहे हैं।

 

 

Image result for Riyan Parag Photo With MS Dhoni"

 

 

 

बेहद सुकून देने वाली यह तस्‍वीर बताती है कि समय किस तरह बदलता है और मेहनत करने वाले लोगों का जज्‍बा उन्‍हें सही मुकाम पर पहुंचा ही देता है। इस बात को पुख्‍ता करती है रियान पराग और महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्‍वीर।

 

 

बता दें कि रियान पराग असम की राजधानी गुवाहटी में पैदा हुए हैं और उन्‍हें बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है। जब वह करीब 7 साल के थे तब उनके में में क्रिकेट का कीड़ा घुस चुका था। क्रिकेट के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह उस इतनी छोटी उम्र में स्‍कूल बंक कर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंच गए थे।

 

 

 

 

रियान पराग फिलहाल 18 वर्ष के हो चुके हैं और वह असम रणजी टीम, अंडर 19 भारतीय टीम और आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए खेलते हैं। टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाज रियान जब 2018 में राजस्‍थान रॉयल टीम में सेलेक्‍ट हुए तो उन्‍होंने मैदान उतरते ही सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो खिंचवाई। उनकी 2011 और 2018 की तस्‍वीर के कोलाज को राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम ने सराहना करते सोशल मीडिया पर शेयर किया है।…NEXT

 

 

 

Read More :

दुनियाभर के बल्‍लेबाजों को पीछे छोड़ रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के सरताज बने

पृथ्‍वी शॉ ने बल्ले से बताया बैन लगाने से टैलेंट नहीं रुकता, तूफानी दोहरा शतक ठोक मचाया कोहराम

मनीष पांडे के अलावा इन क्रिकेटरों ने अभिनेत्रियों से रचाई शादी, नवाब पटौदी से हुई शुरुआत

चार टुकड़ों को जोड़कर बनती है पिंक बॉल, क्रिकेट की गुलाबी गेंद का इतिहास और तथ्‍य यहां जानिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh