Menu
blogid : 312 postid : 1390901

रोहित शर्मा समेत क्रिकेट के 3 धुरंधरों को खेल पुरस्कार, खेलजगत की ये 68 हस्तियां पाएंगी अवॉर्ड

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan21 Aug, 2020

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के 3 धुरंधर प्लेयर्स को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने खेलजगत की कुल 68 दिग्गज हस्तियों को उम्दा योगदान के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है। जबकि, 5 संस्थाओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

 

 

अलग अलग खेलों के 5 प्लेयर्स को राजीव गांधी खेल रत्न
खेल मंत्रालय ने खेल हस्तियों को पुरस्कृत करने के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया था। चयन समिति ने रोहित शर्मा समेत 4 अन्य खेलों के प्लेयर्स को भी राजीव गांधी खेल पुरस्कार दिया जाएगा। रोहित शर्मा के अलावा पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फौगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

 

 

ए और बी कैटेगरी में 13 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड
चयन समिति ने कुल 68 हस्तियों को अलग अलग श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना है। दूसरे नंबर के सर्वोच्च पुरस्कार द्रोणाचार्य कोच को प्रदान किए जाते हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए ए कैटेगरी में अलग अलग खेलों के कुल 8 कोच को चुना गया है। जबकि, बी कैटेगरी में 5 कोच को चुना गया है।

 

 

 

15 खिलाड़ियों को ध्यानचंद और 8 को तेनजिंग नोरगे अवॉर्ड
चौथे सर्वोच्च खेल पुरस्कार ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए कुल 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसी तरह तेनजिंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके अलावा मौलाना अबुल कलाम अजादा ट्रॉफी के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी को चुना गया है। जबकि, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारों के लिए 4 अन्य संस्थाओं को भी चुना गया है।

 

 

 

 

क्रिकेटर ईशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड
चयन समित ने तीसरे सर्वोच्च खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के लिए अलग अलग खेलों से 27 उम्दा प्लेयर्स को चुना है। भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। जबकि, महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर दीप्ती शर्मा को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

 

 

 

 

 

 

Read More :

दुनियाभर के बल्‍लेबाजों को पीछे छोड़ रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के सरताज बने

पृथ्‍वी शॉ ने बल्ले से बताया बैन लगाने से टैलेंट नहीं रुकता, तूफानी दोहरा शतक ठोक मचाया कोहराम

मनीष पांडे के अलावा इन क्रिकेटरों ने अभिनेत्रियों से रचाई शादी, नवाब पटौदी से हुई शुरुआत

चार टुकड़ों को जोड़कर बनती है पिंक बॉल, क्रिकेट की गुलाबी गेंद का इतिहास और तथ्‍य यहां जानिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh