Menu
blogid : 312 postid : 1390120

रोहित शर्मा और उमेश यादव ने रचा इतिहास, एमएस धोनी, सहवाग और डॉन ब्रैडमैन सरीखे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेलते हुए रोहित शर्मा और गेंदबाज उमेश यादव ने इतिहास रच दिया। जेएससीए क्रिकेट स्‍टेडियम में मैच के दौरान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक ठोककर एमएस धोनी के सबसे कम पारियों में छक्‍कों का अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा रोहित सबसे तेज और सर्वश्रेष्‍ठ टेस्‍ट औसत रन रेट के मामले में ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज डॉन ब्रैडमैन को भी पछाड़ दिया। वहीं, गेंदबाज उमेश यादव क्रीज पर पहुंचकर लगातार पहली और दूसरी गेंद पर छक्‍का जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan21 Oct, 2019

 

 

 

रोहित ने धोनी और सहवाग को पीछे छोड़ा
टेस्ट क्रिकेट में धाकड़ बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने ये कारनामा टेस्ट करियर की 51वीं पारी में किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के के नाम था। धोनी ने टेस्ट मैच की 78 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। वीरेंद्र सहवाग ने यह कमाल 92 पारियों में किया था। वहीं, कपिल देव ने 154 और सौरव गांगुली ने 161 पारियों में ये कमाल दिखाया था। रोहित शर्मा ने अब इन सबको पीछे छोड़ दिया है।

 

 

घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्‍ठ औसत में डॉन ब्रैडमैन पीछे
रोहित शर्मा घरेलू मैदान पर कम से कम 10 टेस्ट क्रिकेट मैचों में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के 71 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ब्रेडमैन ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 98.22 औसत से रन बनाए हैं। जबकि, रोहित ने अब 99.84 औसत से रन ठोक दिए हैं और वह ब्रैडमैन से आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार शतक ठोक हैं, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है।

 

 

Image result for rohit sharma

 

 

उमेश यादव के नाम सबसे तेज स्‍ट्राइक रेट का रिकॉर्ड
भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज खेलने वाले उमेश यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उमेश यादव ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 31 रन बटोरे। उमेश यादव ने अपनी इस तूफानी पारी में एक के बाद एक कुल 5 छक्के जड़े। उमेश यादव ने इस मैच में में 310 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं, जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा स्ट्राइकरेट है, जिसने कम से कम दस गेंदों का सामना किया है। उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है। उमेश यादव ने अपने सभी छक्के जॉर्ड लिंडे के खिलाफ लगाए और ये बेमिसाल रिकॉर्ड अपने नाम किया।

 

Image result for umesh yadav

 

 

पहली दो गेंदों पर छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी
उमेश यादव ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उमेश यादव से पहले सचिन तेंदुलकर ये कारनाम 2013 में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ कर चुके हैं। साल 1948 में ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ फॉफी विलियम्स ने किया है। उमेश यादव एक पारी में बिना चौके के पांच छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।…Next

 

 

Read More: गौतम गंभीर का वह रिकॉर्ड जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया, बराबरी पर है पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज 

जहीर खान के वो 7 विकेट जिससे वह दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए, नकल बॉल की शुरुआत जहीर की देन

तीन दिन में बन गए क्रिकेट के सबसे बड़े 8 वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, 6 रिकॉर्ड भारतीयों के नाम हुए दर्ज, जानिए कैसे रचा इतिहास

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh