दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेलते हुए रोहित शर्मा और गेंदबाज उमेश यादव ने इतिहास रच दिया। जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक ठोककर एमएस धोनी के सबसे कम पारियों में छक्कों का अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा रोहित सबसे तेज और सर्वश्रेष्ठ टेस्ट औसत रन रेट के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन को भी पछाड़ दिया। वहीं, गेंदबाज उमेश यादव क्रीज पर पहुंचकर लगातार पहली और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित ने धोनी और सहवाग को पीछे छोड़ा
टेस्ट क्रिकेट में धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने ये कारनामा टेस्ट करियर की 51वीं पारी में किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के के नाम था। धोनी ने टेस्ट मैच की 78 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। वीरेंद्र सहवाग ने यह कमाल 92 पारियों में किया था। वहीं, कपिल देव ने 154 और सौरव गांगुली ने 161 पारियों में ये कमाल दिखाया था। रोहित शर्मा ने अब इन सबको पीछे छोड़ दिया है।
घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्ठ औसत में डॉन ब्रैडमैन पीछे
रोहित शर्मा घरेलू मैदान पर कम से कम 10 टेस्ट क्रिकेट मैचों में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के 71 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ब्रेडमैन ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 98.22 औसत से रन बनाए हैं। जबकि, रोहित ने अब 99.84 औसत से रन ठोक दिए हैं और वह ब्रैडमैन से आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार शतक ठोक हैं, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है।
उमेश यादव के नाम सबसे तेज स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड
भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज खेलने वाले उमेश यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उमेश यादव ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 31 रन बटोरे। उमेश यादव ने अपनी इस तूफानी पारी में एक के बाद एक कुल 5 छक्के जड़े। उमेश यादव ने इस मैच में में 310 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं, जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा स्ट्राइकरेट है, जिसने कम से कम दस गेंदों का सामना किया है। उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है। उमेश यादव ने अपने सभी छक्के जॉर्ड लिंडे के खिलाफ लगाए और ये बेमिसाल रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पहली दो गेंदों पर छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी
उमेश यादव ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उमेश यादव से पहले सचिन तेंदुलकर ये कारनाम 2013 में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ कर चुके हैं। साल 1948 में ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ फॉफी विलियम्स ने किया है। उमेश यादव एक पारी में बिना चौके के पांच छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।…Next
जहीर खान के वो 7 विकेट जिससे वह दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए, नकल बॉल की शुरुआत जहीर की देन
Read Comments