Menu
blogid : 312 postid : 1390125

रोहित शर्मा ने इस टीम को सबसे ज्‍यादा धोया, टेस्‍ट क्रिकेट के यह 4 रिकॉर्ड भी कर दिए धराशायी

भारतीय टीम के दिग्‍गज ओपनिंग बल्‍लेबाज रोहित शर्मा को विस्‍फोटक अंदाज में बैटिंग करने के लिए जाना जाता है। पिच पर शांत रहते हुए बल्‍ले से आग बरसाने की खूबी के चलते रोहित शर्मा को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी है। अब तक के उनके टेस्‍ट इतिहास को देखें तो उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा दक्षिण अफ्रीकी टीम को धोया है। रोहित की आक्रामक बल्‍लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अब तक चार पारियों में 4 शतक ठोक चुके हैं, जिसमें से एक दोहरा शतक भी शामिल है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan21 Oct, 2019

 

 

Image

 

 

चार शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
रोहित शर्मा टेस्‍ट सीरीज में बतौर ओपनर चार शतक लगाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीसरी पारी में 102 रन बनाए थे। छठी और सातवीं पारी में भी शतक ठोका था। रोहित ने नवीं पारी रिकॉड बनाते हुए दोहरा शतक भी ठोका है। कुल मिलाकर वह एक टेस्‍ट सीरीज में ओपनर के तौर पर चार शतक लगा चुके हैं। रोहित से पहले यह कारनामा सुनील गावस्‍कर कर चुके हैं। उन्‍होंने 1948 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में चार शतक ठोके थे। इस तरह से रोहित शर्मा सुनील गावस्‍कर के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

 

 

Image

 

 

रोहित ने वीवीएस लक्ष्‍मण को पीछे छोड़ा
घरेलू मैदान पर खेली गई तीन टेस्‍ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने वीवीएस लक्ष्‍मण को पीछे कर दिया है। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 4 पारियों में तीन शतकों के साथ 529 रन बनाए हैं। हालांकि अभी रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी खेलनी है ऐसे में वह यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित से आगे अब विराट कोहली 5 पारी में 610 रन हैं। दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग 6 पारी में 544 रन और सौरव गांगुली 6 पारियों में 534 रन बनाकर तीसरे स्‍थान पर हैं।

 

 

घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्‍ठ औसत में डॉन ब्रैडमैन पीछे
रोहित शर्मा घरेलू मैदान पर कम से कम 10 टेस्ट क्रिकेट मैचों में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के 71 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ब्रेडमैन ने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 98.22 औसत से रन बनाए हैं। जबकि, रोहित ने अब 99.84 औसत से रन ठोक दिए हैं और वह ब्रैडमैन से आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार शतक ठोक हैं, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल है।

 

 

Image

 

 

धोनी और सहवाग से भी आगे निकले रोहित
टेस्ट क्रिकेट में धाकड़ बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने ये कारनामा टेस्ट करियर की 51वीं पारी में किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के के नाम था। धोनी ने टेस्ट मैच की 78 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। वीरेंद्र सहवाग ने यह कमाल 92 पारियों में किया था। वहीं, कपिल देव ने 154 और सौरव गांगुली ने 161 पारियों में ये कमाल दिखाया था। रोहित शर्मा ने अब इन सबको पीछे छोड़ दिया है।…Next

 

 

Read More: गौतम गंभीर का वह रिकॉर्ड जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया, बराबरी पर है पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज 

जहीर खान के वो 7 विकेट जिससे वह दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए, नकल बॉल की शुरुआत जहीर की देन

तीन दिन में बन गए क्रिकेट के सबसे बड़े 8 वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, 6 रिकॉर्ड भारतीयों के नाम हुए दर्ज, जानिए कैसे रचा इतिहास

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh