Menu
blogid : 312 postid : 1388702

रूस के इन 12 खूबसूरत स्टेडियमों में खेला जा रहा है फीफा वर्ल्ड कप

फीफा विश्व कप शुरू हो चुका है और इसका रोमांच लोगो को सिर चढ़कर बोल रहा है। रूस में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में किया जाएगा। ऐसे में एक महीने के चलने वाले इस महाकुंभ की लगभग सारी टिकटे भी बिक चुकी है और दर्शकों से खचाखचा भरा स्टेडिम हर टीम को प्रोत्साहित कर रहा है। तो चलिए जानते हैं किस किन मैदान में होंगे फुटबॉल के महामुकाबले।

Shilpi Singh
Shilpi Singh15 Jun, 2018

 

 

 

1. लुजनिकी स्टेडियम

रुस के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक और उसकी राजाधानी मॉस्को में लुजनिकी स्टेडियम है जिसमें फुटबॉल के मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस स्टेडियम में 81,006 लोगों की क्षमता है, इसकी पुनर्निर्माण में 41 करोड़ डॉलर की लागत लगी। इस स्टेडियम का निर्माण 1950 में हुआ था।

 

 

2. स्पार्टक स्टेडियम

रूस की राजधानी मॉस्को में ही दूसरी ही फुटबॉल का स्टेडियम है जिसकी क्षमता पिछल वाले स्टेडियम के मुकाबले बहेद कम है। इस स्टेडियम की क्षमता 43,298 लोगों की है इस स्टेडियम का निर्माण 2014 में हुआ था और इसमें 25 करोड़ डॉलर की लागत आई थी। रूस प्रीमियर लीग 2017 के चैंपियन स्पार्टक मॉस्को का यह घरेलू स्टेडियम है।

 

 

3. सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम

सेंट पीटर्सबर्ग सहरे के बीच में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम का नजारा ही कुछ खास होता है, इसमें 68,134 दर्शकों की क्षमता है। इसे अंतरिक्ष यान की तरह डिजाइन किया गया है, इसके निर्माण में 73.5 करोड़ डॉलर खर्च हुए। यह स्टेडियम सेमीफाइनल मैच की मेज़बानी करेगा।

 

 

 

4. फिश स्टेडियम

रुस के सोची स्टेडियम की क्षमता 47,700 लोगों की है, इसके निर्माण की शुरुआत में 40 करोड़ डॉलर लगे। इसे फुटबॉल के मैदान क तरह बनाने के लिए 6.8 करोड़ डॉलर खर्च हुए।

 

 

5. कज़ान एरेना

ये स्टेडियम कज़ान शहर में है, इसमें लगभग 44,779 दर्शक मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। इस स्टेडियम की लागत में 25 करोड़ डॉलर ख़र्च हुए।

 

 

6. समारा एरेना

रूस के शहर समारा में बने इस स्टेडियम की क्षमता करीब 44,807 लोगों की है. इसको बनाने में 31 करोड़ डॉलर खर्च हुए थे। इसका गुंबद शीशे से बना है जिस पर रूस के अंतरिक्ष कार्यक्रम में समारा का इतिहास दिखाया गया है।

 

 

7. निज़नी नोवगोरोद स्टडियम

निजनी नोवगोरोद शहर में बने इस स्टेडियम की क्षमता 45,331 दर्शकों की है। इसकी लागत में 30.7 करोड़ डॉलर खर्च हुए। निज़नी नोवगोरोद स्टेडियम में अधिक प्रभावशाली डिज़ाइनों में से एक है और यह मैदान क्वार्टर फाइनल की मेज़बानी करेगा।

 

 

8. रोस्तोव एरेना

रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर के इस स्टेडियम की क्षमता 45,145 की है। इसके निर्माण में करीब 33 करोड़ डॉलर लगे। दक्षिणी रूस में बने स्टेडियम में खेलने वाली टीमों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

9. वोल्गोग्राद एरेना

रूस के वोल्गोग्राद शहर में बने इस स्टेडियम की क्षमता 45,568 लोगों की है. वहीं इसके निर्माण में करीब 30 करोड़ डॉलर की लागत आई। एक समय स्टालिनग्राद के नाम से पहचाने जाने वाले इस शहर की तरह स्टेडियम में भी युद्ध का इतिहास दिखता है।

 

 

10. एकातेरिनबर्ग एरेना

येकातेरिनबर्ग शहर के इस स्टेडियम की क्षमता 35,696 दर्शकों की है, इसके पुनर्निर्माण के लिए 22 करोड़ डॉलर खर्च हुए। अस्तित्व में आने से पहले ही यूराल पर्वत के शहर येकातेरिनबर्ग का यह स्टेडियम अपने असामान्य डिज़ाइन के लिए मशहूर है।

 

 

11. मोरदोविया एरेना

सरांस्क शहर के इस स्टेडियम में एक-साथ करीब 44,442 दर्शक मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। इस स्टेडियम की लागत में करीब 29.5 करोड़ डॉलर लगे, सिर्फ तीन लाख की आबादी वाले इस शहर को मेज़बान रूप में चुना जाना आश्चर्यजनक है।

 

 

 

12. कैलिनइनग्राद स्टेडियम

 

 

इस स्टेडियम का नाम कैलिनइनग्राद शहर के नाम पर ही है, इसकी क्षमता 35,212 लोगों की है। जबकि इसके निर्माण में करीब 30 करोड़ डॉलर खर्च किए गए। कैलिनइनग्राद रूस के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है, यह पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित है।…Next

 

Read More:

गरीबी से लड़कर फुटबॉलर बने हैं लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना को विश्वकप दिलाने का आखिरी मौका

2 बार चोरी हो चुकी है फुटबॉल विश्व कप की ट्रॉफी, लगा है इतना सोना

फीफा वर्ल्ड कप में इन 5 टीमों पर रहेगी निगाहें, खिताब जितने का रखती हैं दम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh