Menu
blogid : 312 postid : 1389238

सानिया और शोएब का बेटा किस देश का होगा नागरिक, क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक कल माता-पिता बने हैं और एक बच्चे को जन्म दिया है। जहां एक तरफ हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है वहीं सोशल मीडिया पर एक बार फिर से लोगों ने ये सवाल उठाया है कि आखिर बच्चा किस देश को अपना मानेगा और किसकी नागरिकता से पहचाना चाहेगा। शोएब मलिक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, उनके पास पाकिस्तानी नागरिकता है। मलिक ने आठ साल पहले सानिया मिर्जा से शादी की थी लेकिन इस शादी के बाद भी सानिया ने अपनी भारतीय नागरिकता बरकरार रखी है और वो आज भी भारत की तरफ से ही खेलती हैं। ऐसे में अब हर कोई ये पूछ रहा है आखिर अब बच्चा किस देश को अपनाएगा?तो चलिए जानते हैं हाल ही में पिता बने शोएब और स्टार खिलाड़ी सानिया क्या सोचते हैं इस बारे में।

Shilpi Singh
Shilpi Singh31 Oct, 2018

 

 

भारत में हुआ है बच्चे का जन्म

गौरतलब है कि सानिया ने हैदराबाद में मंगलवार को बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बच्चे की नागरिकता के बारे में सवाल पूछे जाने लगे। बच्चा भारत में पैदा हुआ है और उसकी मां सानिया अब तक भारतीय हैं, लिहाजा नवजात खुद ब खुद भारतीय नागरिकता का हकदार है। लेकिन सवाल ये है  इसपर बच्चे के पिता यानी शोएब क्या सोचते हैं और उनका क्या राय है।

 

 

शोएब मलिक ने ट्विटर पर जाहिर की खुशी

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर नन्हा मेहमान आया है। शोएब ने ट्विटर पर पिता बनने की गुड न्यूज शेयर की। बच्चे के जन्म की खबर साझा करते हुए शोएब ने यह भी बताया कि सानिया मिर्जा स्वस्थ हैं। उन्होंने  बधाईयों के लिए लोगों का आभार भी जताया। शोएब ने लिखा, “मैं बेहद उत्साहित हूं। बेटा हुआ है। माय गर्ल (सानिया) की सेहत ठीक है और वह हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया, #BabyMirzaMalik, बता दें इस कपल ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है  इजान का मतलब अरबी भाषा में ‘खुदा का तोहफा’ है।

 

 

बेटा किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करेगा

पाकिस्तानी समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने इस आशय की खबर दी। उसने शोएब के हवाले से कहा है, संभव है कि उनका बेटा किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करे। हालांकि शोएब ने ये बात बच्चे के पैदा होने से ठीक पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाक मीडिया से कही थी।

 

 

दुबई की हो सकती है नागरिकता

सानिया औऱ शोएब ने शादी भारत में की उसके बाद शोएब और सानिया कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे। लेकिन ये कपल पाकिस्तान में नहीं बल्कि दुबई में रहता है। दुबई में उन्होंने अपना एक घर भी ले रखा है। वैसे तो सानिया ज्यादा समय भारत में या खेलते हुए बाहर बिताती हैं। ऐसे में हो सकता है दोनों का बच्चा दुबई की नागरिकता अपना ले।

 

 

मुझे हिंदुस्तानी होने पर गर्व है- सानिया

टीवी शो ‘यारों की बारात’ में सानिया मिर्जा से ये सवाल पूछा था कि अगर उनका बच्चा खेल की तरफ झुकाव रखता है तो वो किस देश की तरफ से खेलेगा। सानिया ने कहा था कि, ‘सच बताऊं तो हम दोनों के बीच कभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। हमें नहीं पता। हो सकता है वह खिलाड़ी न बनना चाहे, बल्कि एक्टर, टीचर या डॉक्टर बनना चाहे। यह अभी दूर की सोच है। मुझे हिंदुस्तानी होने पर गर्व है और शोएब को पाकिस्तानी होने पर। लेकिन फिलहाल हमें पति-पत्नी होने पर गर्व है’।…Next

 

Read More:

ये है हिजाब वाली बॉडी बिल्डर लड़की, केरल की बनी सबसे ताकतवर महिला

चाइना की हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की मां, 6 साल में टूट गई थी ज्वाला की शादी

सड़क पर भीख मांगने को मजबूर पैरा-एथलीट, सरकार से नहीं कोई मदद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh