Menu
blogid : 312 postid : 1389676

जल्द ही वनडे से रिटायर होने वाले क्रिस गेल इस आलिशान घर हैं मालिक, जीते हैं ऐसी लाइफ

वेस्टइंडीज के 39 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद एकदिवसीय मैचों से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है। गेल अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए बखूबी जाने जाते हैं साथ ही दुनिया भर में उनके प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी के दीवाने हैं। खेल के अलावा उनका हर एक अंदाज़ लोगों को लुभाता है, उनके फैशन सेन्स को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। गेल की बल्लेबाजी और उनके अंदाज को देखकर लोग उन्हें ‘यूनिवर्स बॉस’ की बुलाते हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh23 Feb, 2019

 

 

करोड़ोंं के मालिक हैं गेल

क्रिकेट के अलावा गेल को पार्टी का बेहद शौक है, बिंदास लाइफ जीने वाले गेल 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 99 करोड़ रुपए के मालिक हैं। नवाबों वाली जीवनशैली जीने के लिए मशहूर गेल अपने खान-पान का भी भरपूर ख्याल रखते हैं।

 

1 gayel

 

तस्वीरें बताती है गेल की जिंदगी का राज

गेल को अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। गेल जब अपने देश में होते हैं, तो वह किस तरह पार्टी करते हैं आप तस्वीरों में देख सकते हैं। वैसे तो गेल को पूल का शौक है। स्विमिंग मानो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हो। जब भी उन्हें मौका मिलता है वो पूल में उतर जाते हैं।

 

gayle-3_1474177496

 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं गेल

गेल अपनी हर तस्वीर को सोशल मीडिया पर जरूर ड़ालते हैं, यही वजह है कि उनकी कुछ तस्वीरों ने बेहद बवाल भी मचाया था। हालांकि गेल को इन बातों से कुछ खास मतलब नहीं होता है और वो अपनी जिंदगी खुल कर जीते हैं।

 

gayle_1

 

प्लेब्वॉय के नाम से मशहूर हैं गेल

गेल जहां मैदान में बेखौफ होकर हर बॉल को दर्शकों के बीच पहुंचाते हैं, वहीं अपनी जिंदगी को भी वह इसी अंदाज में जीते हैं। इसलिए उनके दोस्त उन्हें प्लेब्वॉय के नाम से बुलाते हैं।

 

gayle

 

जमैका में शानदार घर

गेल ने अपना शानदार घर जमैका में बनाया है,  उनका घर पहाड़ोंं के पास बसा हुआ है। जिस वजह से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है।

 

Chris-Gayle--Mansion

 

घर में है पार्टी हाउस

पार्टी के शौकिन गेल ने अपने घऱ में ही पार्टी का इंतजाम कर रखा है। गेल के इस ‘पार्टी हाउस’ में स्विमिंग पूल, डांस फ्लोर, थिएटर, बिलियर्ड्स रूम जैसी सुविधाएं हैं।

 

gayle

 

महंगी कार का है शौक

क्रिश ने हाल ही में ये नई कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिय पर पोस्ट भी की है, वैसे गेल भी इसमें काफी कूल लग रहे हैं।

 

agyle cars

 

फिलहाल शादी नहीं की है गेल ने

गेल एक बेटी के पिता बने हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है। गेल की गर्लफ्रेंड नताशा से उन्हेंं एक बेटी हुई है। राजा की तरह जिंदगी जीने वाले गेल अपनी निजी जिंदगी में बहुत भावुक इंसान हैं। वो बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वो प्रिंसेस क्रिश-एलियाना के साथ व्यतीत करते हैं।

 

gayle-9_1474178207

 

गेल मैदान पर भले ही खतरनाक प्लेयर होंं, लेकिन असल जिंदगी मे वो बेहद कूल हैं।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh