भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। हाल ही भारत सरकार ने उन्हें पद्म सम्मान के लिये चुना है। सुनील के लिए ये ल्महा किसी सपने को पूरा होने जैसा ही है। सुनील के जब ये सम्मान मिला तो उन्होंने कहा कि, ‘फिलहाल तो बिल्कुल खुशी का भाव है। इसे महसूस करने में समय लगेगा। यह समझने में समय लगेगा कि इसके मायने क्या हैं’ बता दें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मौजूदा खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री ने भारतीय फुटबॉल क नई दिशा दी है। वैसे कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री जहाँ खेल के मैदान में अपने खेल की वजह से दर्शकों की वाहवाही लूटते हैं। वहीं अपनी खूबसूरती की वजह से विशेष आकर्षक पाने वाली उनकी पत्नी सोनम भट्टाचार्य भी सुनील से कम नहीं हैं। फैशन के क्षेत्र में सोनम का कोई जवाब नहीं है।
साल 2017 में की है शादी
सुनील ने सोनम भट्टाचार्य से शाद की है, सोनम मोहन बागान के दिग्गज खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी है। सुनील अक्सर अपनी पत्नी क साथ किसी पार्टी या फिर रिसेप्शन पार्टी में शिरकत हैं। बात दें दोनों ने साल 2017 में ही शादी की है।
बेहद खूबसूरत हैं सोनम
पिछले साल हुए स्टाइल अवार्ड्स में, सोनम एक सफेद पोशाक में बहुत ही शानदार लग रही थी। उनकी मनमोहक अदाओं को इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस तरह उनका यह लुक सभी को उन्हें ही निहारने के लिए मजबूर कर था। समुद्र तट पर सोनम काले फूलों वाली क्रॉप्ड स्पेगेटी टॉप, स्लिट स्कर्ट में नज़र आ रही थी। उनक यह लुक बहुत ही लुभावना लग रहा था।
ग्लैमरस हैं सोनम
एक पुरस्कार समारोह में सोनम काले ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी। काले रंग के इस गाउन के साथ हल्का सा मेक-अप उनकी सुंदरता को निखार रहा था। इस ड्रेस में वो ढ़लते सूरज को अपना दीवाना बनाने के मूड में नज़र आ रही थी। ऑफ-शोल्डर का यह गाउन उनके रूप को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।
सुनील और सोनम हैं बिल्कुल परफेक्ट कपल
इस तस्वीर में पति सुनील के साथ नज़र आ रही सोनम भारतीय पोशाक में कहर ढाह रही थी। इस तस्वीर में वो अपने आप को दूसरों से अलग जताने का हर संभव प्रयास करती नज़र आ रही हैं। अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए उन्होंने पेस्टल शेड का कढ़ाई वाली लहंगा और क्रॉप्ड टॉप के साथ सिल्वर ज्वेलरी पहने हुई थी।…Next
Read More:
फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा
महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर
कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप
Read Comments