Menu
blogid : 312 postid : 1388627

कोहली से 12 गुना है इस खिलाड़ी की कमाई, यह भी कमाते हैं इंडियन कैप्टन से ज्यादा

फोर्ब्स ने 2018 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हर खेल के खिलाड़ी को शामिल किया गया है। हालांकि दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में एक भी महिला खिलाड़ी नहीं है. हालांकि इससे पहले इस सूची में मारिया सारापोवा, सेरेना वीलियम्स और ली ना जैसे खिलाड़ी शामिल थें। ली ना ने 2014 में सन्यास ले लिया था और शारापोवा को बैन पदार्थ का इस्तेमाल करने के कारण 15 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. पिछले साल वीलियम्स एकमात्र महिला खिलाड़ी इस लिस्ट में थीं। पिछले साल उनकी कमाई आठ मीलियन ड़ॉलर थी लेकिन इस साल उनकी कमाई घट कर 62000 डॉलर ही रह गई है। वहीं भारत की बात करें तो इस लिस्ट में अकेले विराट का कब्जा है उनकी सालाना कमाई इतनी है और वो 83वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक 29 वर्षीय विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 161 करोड़ की कमाई की है। तो चलिए एक नजर दुनिया के 10 सबसे मंहगे और अमीर खिलाड़ियों की सूची पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh7 Jun, 2018

 

 

 

ये हैं टॉप 10 खिलाड़ी

1. फ्लॉयड मेवेदर

लिस्ट में अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर 285 मिलियन डॉलर (1907 करोड़ रु) की कमाई के साथ नंबर 1 पोजिशन पर हैं। फ्लॉयड पिछेल 7 सालों से चौथी बार इस स्थान पर काबिज हुए हैं। मेवेदर ने कोनर मैक्ग्रेगर के खिलाफ मैच से 275 मिलियन डॉलर कमाए थे जिसकी बदौलत वो नंबर वन बन पाए।

 

 

2. लियोनल मेसी

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेसी लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। मेस की सालमा कमाई करीब 744.2 करोड़ इनक सालाना कमाई है।

 

 

 

3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दुनिया के मशहूर फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। रोनाल्डो पिछले दो साल से सबसे अमीर खिलाड़ियों में पहले स्थान पर थे, लेकिन इस साल रोनाल्डो (108 मिलियन डॉलर) फिसलकर तीसरे नम्बर पर आ गए हैं। रोनाल्डो साल में करीब 724.2 करोड़ कमाते हैं।

 

 

4. मेकग्रेगर

चौथे नंबर पर भी बॉक्सिंग के ही खालाड़ी का जलवा बरकरार है, मेवेदर से फाइट हारने वाले मिक्स्ड मार्शल ऑर्ट्स चैंपियन मेकग्रेगर चौथे नंबर पर हैं। उनकी सालान कमाई 99 मिलियन के पास है।

 

 

5. नेमार जूनियर

पांचवें स्थान पर ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं, जिन्हें हाल ही में फुटबॉल की दुनिया में सनसनी मचाई थी। नेमार फुटबॉल की दुनिया के सबसे मोस्ट वैल्यूएबल फुटबॉलरों में पहला स्थान रखते हैं। नेमार की कमाई 90 मिलियन के पास है।

 

 

6. लेब्रोन जेम्स

बास्केटबॉल की दुनिया में अपने खेल से सबको दिवाना बनाने वाले लेब्रोन जेम्स भी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करते हैं उनक सालान कमाई 85.5 मिलियन के पास है।  वो इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं, हालांकि और भी खिलाड़ी है लकिन इनकी काई कही ज्यादा है।

 

 

7. रोजर फेडरर

टेनिस की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा और टेनिस की दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जितने वाले खिलाड़ी रोजर फेडरर इस लिस्ट में सांतवे नंबर है वो साल भर में करीब 77.2 मिलियन कमाते हैं।

 

 

8. वार्डेल स्टीफन करी

वार्डेल स्टीफन करी अमेरिका के बास्केटबाल खिलाड़ी है, उन्हें एनबीए का सबसे बड़े शूटर का खिताब भी प्राप्त है। अपने खेल से जीतने वाले करी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं और वो करीब 76.9 मिलियन कमाते हैं।


 

9. मैट रयान

मैट रयान अमेरिकी फुटबॉल क्वार्टरबैक राष्ट्रीय फुटबॉल लीग के अटलांटा फाल्कन के लिए खेलते हैं और उन्हें इस लिस्ट में उन्हें 9वां स्थान  प्राप्त है। रयान को सालभर में करीब 67.3 मिलियन तक की कमाई करते हैं।

 

 

 

10. जॉन मैथ्यू

 

 

जॉन मैथ्यू स्टाफर्ड राष्ट्रीय फुटबॉल के डेट्रॉइट लायंस के लिए एक अमेरिकी फुटबॉल क्वार्टरबैक है। मैथ्यू अपने साथी खिलाड़ी से एक पायदान नीचे हैं और उनकी सालाना कमाई 59.5 मिलियन तक है।…Next

 

Read More:

कोई जैमी तो कोई बॉम्बें डक, ‘लीजेंड’ भारतीय क्रिकेटरों के ऐसे हैं निक नेम

IPL में इन 5 खिलाड़ियों ने ठोके हैं सबसे ज्‍यादा अर्धशतक, टॉप पर ये खिलाड़ी

कंट्रोवर्सी में भी कम नहीं हैं कोहली, जानें उनके कॅरियर के 5 ‘विराट’ विवाद

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh