Menu
blogid : 312 postid : 1388909

‘द रॉक’ से ‘जॉन सीना’ तक, WWE के ये सितारे कर चुके हैं फिल्मों में काम

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में डब्लू डब्लू ई एक जाना माना नाम है। किसी दूसरे खेलों की तरह ही दुनिया भर में डब्लू डब्लू ई के लाखों करोड़ों फैन्स हैं। भारत से भी अब कुछ रेसलर डब्लू डब्लू ई की दुनिया में जा रहे हैं। इस रेसलर का जलाव किसी सुपरस्टार से कम नहीं होता है और यही वजह है जो ये अक्सर मीडिया से घिरे रहते हैं। डब्लू डब्लू ई के रेसलर विदेशों में टीवी शो और विज्ञापन में नजर आते हैं इतना ही नहीं इन्हें कुछ फिल्मों में बतौर एक्टर भी देखा गया है। ऐसे मेंचलिए जानते हैं आपके पसंदीदा डब्लू डब्लू ई स्टार्स की फिल्मों के बारे में।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Aug, 2018

 

 

 

1. द रॉक

डब्लू डब्लू ई के दिग्गज रेसलर ड्वेन जॉनसन ऊर्फ द रॉक जितने बेहतरीन रेसलर थे उतने ही बेहतरीन अभिनेता भी है। जी हां डब्लू डब्लू ई की दुनिया का जाना माना नाम द रॉक ने कई टीवी प्रोग्राम्स और कई बड़ी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। जिनमें से फ़ास्ट एंड फ्युरिअस, हर्कुलस, जी आई जो, पैन एंड गेन, द रनडाउन जैसी कई फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया है। ड्वेन जॉनसन दुनिया के सबेस मंहगे एक्टरों की लिस्ट में भी शामिल हैं।

 

 

2. जॉन सीना

WWE की दुनिया में सुपरस्टार रेसलर जॉन सीना को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। सीना एक अमेरिकी रेसलर होने के साथ ही साथ एक बहुत अच्छे हिप हॉप संगीतकार और एक अभिनेता भी हैं। इन्होंने कई फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया है। इन्होंने द मरीन, 12 राउंड्स, लीजेंडरी, रीयूनियन जैसी ढेरों फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है।

 

 

3. ट्रिपल एच

डब्लू डब्लू ई के रेसलर ट्रिपल एच को रेसलिंग की दुनिया का दिग्गज रेसलर माना जाता है। ये अपने कई ब्रुटल फाइट के लिए भी जाने जाते हैं। इसके साथ ही साथ ये 13 बार के डब्लू डब्लू ई चैंपियन भी रहे है। इसके साथ ही साथ ये रॉयल रम्बल विनर भी रहे हैं। इन्होंने कई विज्ञापनो में भी काम किए हैं। इन्होंने कई फिल्मों में बतौर सफल अभिनेता काम किया है जिसमें द चेप्रोन, ब्लेड ट्रिनिटी, इनसाइड आउट मुख्य हैं।

 

 

 

4. केन

 

 

केन को अक्सर रिंग में उनके मास्क के साथ देखा गया है और यही उनकी पहचान भी है। इस रेसलिंग सुपरस्टार को डब्लू डब्लू ई की दुनिया में सबसे बेहतरीन रेसलर माना जाता है। इन्हें गॉड फेवरेट डीमन भी कहा जाता है। अपने गुस्सेल रवैये के कारण ये कई बार डब्लू डब्लू ई से बाहर भी कर दिए गए हैं। लेकिन डब्लू डब्लू ई फैन्स इन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते है। इसके साथ ही साथ इन्होंने कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम भी किया है जिनमें सी नो ईविल, मैक ग्रूबर, काउंटडाउन, स्कूबी डू रेसलमेनिया मिस्ट्री फिल्में शामिल है।…Next

 

Read More:

ब्राजील के गोलकीपर एलिसन के लिए लगाई गई रिकॉर्ड बोली, इस टीम का बनेंगे हिस्सा

फीफा वर्ल्ड कप विजेता फ्रांस 260 करोड़, तो बाकी टीमें घर ले गईं इतना पैसा

जल्द ही होगा फुटबॉल विश्व कप के विजेता का फैसला, बीते 10 फाइनल मुकाबलों में यह टीमें बनीं विश्व विजेता

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh