Menu
blogid : 312 postid : 1389463

बतिस्ता ने 4 तो अंडरटेकर ने 3 बार की है शादी, WWE के रेसलर जिन्होंने रचाई 3 से अधिक शादियां

डब्ल्यूडब्ल्यूई के रैसलरों को जब हम रेसलिंग रिंग में लड़ते देखते हैं तो एक बात ज़ेहन में ज़रूर आती है कि क्या ये अपनी निजी जिंदगी में भी इसी तरह रहते हैं।कहा जाता है डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलरों का जीवन काफी व्यस्त होता है, ऐसे में वह परिवार को कम समय दे पाते हैं। उनके जीवन में कई चीजें ऐसी होती है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। शायद आप में से बहुत कम लोग है, जो इस बात को जानते है कि रेसलिंग के रिंग में एक दूसरों पर टूट पड़ने वाले कुछ रेसलर ऐसे हैं जो एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन या तीन से अधिक शादियाँ कर चुके हैं। हम आपको उन रेसलरों से रूबरू करने जा रहे है जिन्होंने तीन या तीन से अधिक शादियां की हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Dec, 2018

 

 

1. रिक फ्लेयर

इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता हैं रिक फ्लेयर का, 16 बार विश्व चैंपियन रहे रिक फ्लेयर डब्ल्यूडब्लयूई के सबसे बड़े सुपरस्टार्स रहें हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि रिक फ्लेयर ने 5 शादियां की हैं। रिक ने पहली शादी 1971 में लेस्ली गुडमैन से की थी। तक़रीबन 12 साल बाद दोनों ने साल 1983 में तलाक ले लिया। इसके बाद रिक ने 1983 में एलिजाबेथ हैरेल से दूसरी शादी की। एक मायने में दूसरी शादी कुछ हद तक सफल रही लेकिन 23 साल तक साथ रहने के बाद 2006 में दोनों का तलाक हो गया। साल 2006 में रिक ने तीसरी शादी टिफ़नी के साथ की लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और 2009 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद रिक ने चौथी शादी 2009 में जैकी बीम्स से की, दुर्भाग्य से 5 साल बाद 2014 में तलाक दे दिया। चार साल बाद 12 सितंबर 2018 को रिक और वैंडी ने 5वीं शादी की।

 

 

2.  अंडरटेकर

तक़रीबन 30 वर्षों से रेसलिंग की दुनियां में अपना लोहा मनवाने वाले अंडरटेकर ने 3 शादियां की हैं। अंडरटेकर ने साल 1989 में लिन से पहली शादी की। 10 साल बाद उन्होंने लिन से तलाक लेकर साल 2000 में सारा कैलावे से दूसरी शादी की। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। इनकी दूसरी शादी सिर्फ 7 साल तक चली। 2007 में सारा कैलावे से उनका तलाक हो गया। साल 2010 में अंडरटेकर ने अपनी तीसरी शादी मिशेल मैक्कूल से की। आपको बता दें कि मिशेल मैक्कूल डब्ल्यूडब्ल्यूई की फीमेल सुपरस्टार रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2004 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू किया था।

 

 

3. बतिस्ता

डब्ल्यूडब्ल्यूई और हॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुके बतिस्ता की पहली दो शादियां सफल नहीं रही। बतिस्ता ने अपनी पहली शादी साल 1990 में ग्लेन्डा से की थी। उनका ये रिश्ता 8 साल में ही दम तोड़ दिया, ग्लेन्डा से तलाक लेने के बाद बतिस्ता ने साल 1998 में एंगी से दूसरी शादी की। बतिस्ता की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही, 8 साल में ही बतिस्ता का अपनी दूसरी पत्नी से भी मोहभंग हो गया और तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने सारा जेदे से तीसरी शादी।

 

 

4. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, डब्ल्यूडब्ल्यूई के सफल सुपरस्टारों में शामिल रहे हैं। कहा जाता है कि स्टोन कोल्ड अपने दौर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलरों में से एक थे, इसके बावजूद उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा। आपको बता दें उन्होंने साल 1990 में अपनी पहली शादी कैथ्रीन बुरहस से की लेकिन 2 साल बाद ये जोड़ा अलग हो गया। इसके बाद ऑस्टिन ने 1992 में लेडी ब्लूसम से दूसरी शादी की लेकिन दुर्भाग्यवश ये शाद भी 7 साल बाद टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में डेब्रा मॉर्शल से तीसरी शादी की, पहली दो शादियों की तरह तीसरी शादी भी असफ़ल रही। महज तीन साल बाद उनका तलाक हो गया। स्टोन कोल्ड ने साल 2009 में क्रिस्टन से चौथी शादी रचाई।

 

 

 

5. एज

 

 

डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर और 11 बार के विश्व विजेता रहे 45 वर्षीय एज ने अपने जीवन में 3 शादियां कर चुके हैं। चोट के कारण प्रोफेशनल रैसिलंग से रिटायरमेंट ले चुके एज ने अपनी पहली शादी साल 2001 में एलन मोर्ले से शादी की, महज 3 साल बाद यह जोड़ा एक दूसरे से अलग हो गया। इसके बाद एज ने लीज़ा ऑर्टिज़ से साल 2004 में दूसरी शादी की। यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी, एक साल के भीतर ही एज और लीज़ा अलग हो गए। डब्ल्यूडब्लयूई की फिमेल सुपरस्टार एजे बेथ फीनिक्स को लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद एज ने साल 2016 में शादी तीसरी शादी की।…Next

 

Read More:

जानें कितनी है गौतम गंभीर की संपत्ति, शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का उठाते हैं खर्च

जूतों और कपड़ों के बाद विराट ने अब लॉन्च किया परफ्यूम, इतनी है कीमत

‘विरुषका’ की शादी को पूरे हुए एक साल, शेयर की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh