Menu
blogid : 4780 postid : 12

गूगल के होम पेज पर क्या कर रहा है जिपर?

भावनाओं में शब्दों
भावनाओं में शब्दों
  • 19 Posts
  • 13 Comments

गूगल के वेबपेज पर जाते ही आज लोगों को विशाल सा जिपर देखने को मिल रहा है। आखिरकार वैश्विक सर्च इंजन के होम पेज पर यह जिपर क्या कर रहा है। लोगों के मन में इस सवाल ने घर तो जरूर किया होगा। दरअसल गूगल ने इसे स्वीडिश अमेरिकी आविष्कारक गिडियोन संडबैक की 1&2वीं जयंती के मौके पर लगाया है।

गौरतलब है कि संडबैक ने ही जिप का आविष्कार किया था और कपड़ा उद्योग में क्रांति लाई थी। अगर माउस से जिपर पर क्लिक किया जाए तो संडबैक से जुड़ी बहुत सी बातों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

संडबैक का जन्म 24 अप्रैल 1880 को स्वीडन में हुआ और वह पढाई के लिए जर्मनी आ गए। 1905 में वह अमेरिका गए जहां उन्होंने वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक एंड मैन्युफैक्चरिंग में काम किया।

संडबैक ने शुरूआत में नए जिपर को महिलाओं के बूट के लिए प्रस्तावित किया लेकिन 19&0 के दशक तक आते आते यह पतलून और अन्य परिधानों का नियमित हिस्सा बन गया।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh