Menu
blogid : 26264 postid : 4

लोकसभा चुनावों में यहां से दांव लगा सकती हैं सीएम शिवराज की पत्नी

तेजोमय शिप्रा
तेजोमय शिप्रा
  • 8 Posts
  • 1 Comment

मप्र सीएम शिवराज सिंह चौहान इस चुनावों में अपनी पत्नी साधना सिंह को उतार सकते हैं, उनकी पत्नी साधना सिंह जल्द राजनीति में सक्रिय होगी। भारतीय किरार समाज की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान की चुनावी दावेदारी की आहट उसी समय से मानी जा रही थी…… जब उन्हें हाल ही में किरार-धाकड़ समाज के परिचय सम्मेलन में हजारों की भीड़ जुटाकर समाज का अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले साधना बीजेपी में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकीं हैं। भाजपा संगठन में भी साधना सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है।

भाजपा संगठन सूत्रों से खबर है कि विदिशा से वर्तमान सांसद एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले लोकसभा चुनाव में अपना चुनाव क्षेत्र बदल सकती हैं। वे भोपाल अथवा दूसरे प्रदेश से भी चुनाव लड़ सकती हैं। यदि लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसा राजनीतिक बदलाव हुआ तो फिर सुषमा के विकल्प के रूप में विदिशा भी साधना सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। सुषमा के क्षेत्र बदलने की संभावना भी है क्योंकि वे पिछले 3 साल से अपने चुनाव क्षेत्र में नहीं गई हैं और धीरे-धीरे विदिशा संसदीय क्षेत्र से दूरी बना ली है। हालांकि उनके समर्थक बताते हैं वे बीमारी की वजह से विदिशा को समय नहीं दे पाई हैं। इधर खराब परफार्मेंस के चलते भोपाल सांसद आलोक संजर का टिकट कटने की भी संभावना है। ऐसे में तब संजर की जगह साधना सिंह चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा से जुड़े रणनीतिकार बताते हैं कि यदि सुषमा भोपाल से चुनाव लड़ीं तो फिर साधना सिंह का विदिशा से लोकसभा लड़ना लगभग तय है। साधना के चुनाव लड़ने की अटकलें तेजी से जोर पकड़ रही हैं, जिसकी वजह यह है कि किरार-धाकड़ समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ी है। हाल ही में भोपाल में हुए समाज के सम्मलेन में सामाजिक बंधुओं की भीड़ जुटाना, चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh