महर्षि चरक ने कहा है कि “धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष” मानव जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं और जिसकी कामना एक स्वस्थ शरीर के द्वारा ही की जा सकती है. और अगर मनुष्य को अपना देह स्वस्थ रखना है तो उसे रोजाना व्यायाम करना चाहिए.
व्यायाम मानव देह को स्वस्थ रखने का एक अत्यन्त आवश्यक उपाय है. दौड़, दंड-बैठक, सैर-सपाटा, खेल-कूद व्यायाम के ही कई रूप हैं. व्यायाम करने से शरीर में नई उर्जा का संचार होता है, मन शांत रहता है, और हम बीमारियों से भी बचे रहते हैं. जिस समय हम व्यायाम करते हैं उस समय हमारी देह के अंग ऐसी चेष्टा करते हैं, जिसमें हमें आनन्द भी मिलता है और श्रम भी होता है. इससे हमारे शरीर का हर अंग स्वस्थ रहता है.
आज की रोजमर्रा की भागदौड़ के कारण अक्सर हम कम उम्र में बूढ़े दिखने लगते हैं. इसके अलावा निरंतर कम्पयूटर में देखने से और घंटों ऑफिस में बैठे रहने से मनुष्य मोटा होने लगता है और मोटा शरीर बीमारियों का घर होता है. अतः व्यायाम ज़रुरी है.
नोट – हाँ, बहुत अधिक व्यायाम से हानि भी हो सकती है. जब आप थक जाएं तब आपको व्यायाम बंद कर देना चाहिए.
वीडियो में देखिए बाबा रामदेव द्वारा दर्शाया गया व्यायाम
[videofile]http://mvp.marcellus.tv/player/1/player/waPlayer.swf? VideoID=http://cdn.marcellus.tv/2962/flv/29795595410262010122247.flv::thumb=http://cdn.marcellus.tv/2962 /thumbs/&Style=7644′ type=’application/x-shockwave-flash[/videofile]
Read Comments