Menu
blogid : 4846 postid : 1170553

UP 2017-भाजपा 2014 को दुहरा पाने में कामयाब हो पायेगी ?

wordwide
wordwide
  • 108 Posts
  • 110 Comments
उत्तर प्रदेश विधान सभा  2017 के लिए  चुनाव बस अब कुछ  दिनों की बात है , इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में खास तौर पर प्रदेश की समाजवादी पार्टी  के  मुलायम सिंह और उनके पुत्र  अखिलेश यादव  के साथ,  भाजपा के नेताओं  खास कर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके लेफ्टिनेंट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कड़ी   परीक्षा  होगी।
लोक सभा के  2014   के चुनावों में भाजपा ने जो सफलता हासिल की थी उसे दुहराने के लिए भाजपा एड़ी  चोटी  का ज़ोर   लगाएगी मगर मुझे नहीं लगता कि भाजपा 2014  को दुहरा पाने में कामयाब हो UP-vidhan-sabha-election-2017-1
इसी के साथ कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा लोकदल के अजीतसिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी का भी भविष्य तय होगा।  .जे डी यू
और लालू यादव भी इस चुनाव मेंअपनी – अपनी भूमिकाएं निभाने के लिए  कमर कसे  दिख रहें हैं  .इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पूर्व – मुख्यमन्त्री  मायावती  की बसपा भी अपनी सरकार   बंनाने के ताने  – बाने  बुन  रही   हैं।
वैसे भी 27 मई  को मोदी सरकार के दो साल पूरे  हो रहें हैं और भाजपा के सामने अच्छे दिनों और काला  धन वापस ला  कर हर एक  के खाते में 15 – 15  लाख   जमा करने के दिखाए गए दिवास्वप्न को पूरा  न कर पाने  के लिए मतदाताओं को  सफाई  देनी पड़ेगी।
बहरहाल चुनावों  की दुन्दुभी  बजना शुरू हो गयी  है , अभी तो  बहुत से खेल होना बाकी हैं।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh