Menu
blogid : 5476 postid : 31

एक ये हिंदुस्तान , एक वो हिंदुस्तान |

kahi ankahi
kahi ankahi
  • 66 Posts
  • 3690 Comments

ऊपर की headlines पढ़कर आप शायद ये सोच रहे होंगे कि पता नहीं मैं किस विषय में बात करना चाहता हूँ ? आपको कर्नाटक के जनार्दन रेड्डी का नाम तो पता ही होगा , जी हाँ वोही जो आजकल सी . बी. आई. की हिरासत में है. आप उसके बारे में जानेंगे तो एक बार मुह से हाय ! या वओउ तो जरूर ही निकलेगा | बंदा एक constable का बेटा था और आज 55 ,000 करोड़ का मालिक है | वो बंदा चांदी की थाली में खाना खाता था और सोने से जड़ी हुई कुर्सी पर विराजमान हुआ करता था | 4 हेलिकप्टर और दो प्राइवेट जेट | तीन भाई | तीनो एम् एल ए | तीनो एम्.एल.ए. में से दो कर्नाटक सरकार में मंत्री | और क्या चाहिए था ? लेकिन चाहिए था …………………..| अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चाहिए था | वो भी भारतीय जनता पार्टी ने दे ही दिया था | सदानंद गौड़ा | लेकिन बेचारे हलके से फँस गए | जानते हैं उनका सपना क्या था ? पसंद का प्रधानमंत्री | जी हाँ | भारत का प्रधानमंत्री उनकी पसंद का होता तो उनके क्या जलवे होते ? तो क्या भारत में लोकतंत्र सिर्फ दिखावा है ? या कुछ है जिस पर भरोसा किया जा सके ?
इन् रेड्डी साब की मदद करने वाले कौन थे, वो भी जान लें तो ज्यादा बेहतर होगा | इन्हें पूरा पूरा फायदा पहुँचाने वाले थे स्वर्गीय राजशेखर रेड्डी , जी हाँ वही जिन्हें कांग्रेस जन जन का नेता कहती नहीं थकती | वही जो हेलीकाप्टर दुर्घटना में भगवान को प्यारे हो गए थे और जिनके सुपुत्र जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में लूट मचा राखी है |
मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूँ कि इस मुल्क में कोई भी राजनितिक दल दूध का धुला नहीं है | जनार्दन रेड्डी के मामले में दोनों ही बड़ी पार्टिया फसती दिखती है तो कोई एक दूसरे के खिलाफ कैसे बोले ?
ये वही पार्टिया हैं जिनमें एक का हाथ हमेशा आम आदमी के साथ होता है और एक आम आदमी के भले के लिए रथ यात्रा निकालती है | एक ये हिंदुस्तान है और एक वो भी हिंदुस्तान है जहां लोग भूख से मर जाते है |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh