Menu
blogid : 5476 postid : 82

दिग्विजय सिंह को चमचा रत्न मिलना चाहिए

kahi ankahi
kahi ankahi
  • 66 Posts
  • 3690 Comments

अगर सरकार कैसे भी मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति की बात पर ध्यान दे तो मैं पूरे नम्र निवेदन के साथ कहना चाहता हूँ कि भारत सरकार या कॉंग्रेस पार्टी को भारत रत्न की तरह अपने यहाँ चमचा रत्न पुरस्कार भी देने की घोषणा करनी चाहिए | हमेशा ये देखा गया है की ज्यादातर कांग्रेसी अपनी अध्यक्ष की या युवराज की चमचागिरी मैं ज्यादा व्यस्त रहते हैं | व्यस्त रहना भी चाहिए वर्ना रहने कौन देगा पार्टी में ? मणिशंकर अय्यर तो याद हैं न ? कहाँ हैं , कुछ पाता नहीं | राष्ट्रमंडल की लूटमार का विरोध जो किया था , निकल गए अपने रस्ते | तो भैया चमचा गिरी तो चाहिए और चमचागिरी करने के लिए चमचा भी चाहिए ही न ? बिना चमचों के कैसे पार्टी अध्यक्ष और कैसे युवराज ? आज की तारीख में अगर इस चमचागिरी के अध्याय को देखा जाये तो दिग्विजय सिंह से ज्यादह कोई भी महारथी नहीं मिलेगा | इसका फायदा भी मिल रहा है उन्हें | उत्तर प्रदेश के प्रभारी है | युवराज के साथ चलते हैं | अन्ना के खिलाफ जो मन में आता है बोलते हैं , और क्या चाहिए उनकी अध्यक्ष को ? अगर चमचा गिरी का उदहारण देखना हो तो दिग्विजय सिंह को देखें | मेरे विचार से तो कॉंग्रेस को इसी साल से ये पुरस्कार देना शुरू कर देना चाहिए | नहीं तो जनता इस पुरस्कार को शुरू कर देगी और मुझे लगता है कि इसके सर्वश्रेष्ठ हक़दार श्री दिग्विजय सिंह ही होंगे |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh